बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)
Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
पृष्ठ 709, कुल 1008 में से
संदर्भ में पढ़ें६६० नारदीयपुराणम् वृतमेतन्मया देव त्रिनेत्र शृणु चापरम् । शिष्योऽयं मे महाभागो हेयादेयादिवर्जितः ॥८६॥ प्रेक्षणीयं ममत्वेन न च पश्यति चक्षुषा । न घ्राणग्राह्यं देवेश न पातव्यं न चेतरत् ॥८७॥ इति बुद्ध्या तथा कुर्वन्स हि योगी महायशाः । उन्मत्तविकृताकारः शंकारात्मेति कीर्तितः ॥८८॥ न कश्चित्तं प्रति द्वेषी न च तं हिंसयेदपि । एतन्मे दीयतां देव मृतानाममृतस्तथा ॥८९॥ तच्छ्रुत्वोमापतिः प्रीतो निरीक्ष्य हरिमव्ययः । स्वांशेन वायुना देहमाविशज्जगदीश्वरः ॥९०॥ हरिरूपः शंकरात्मा मारुतिः कपिसत्तमः । पर्यायैरुच्यतेऽधीशः साक्षाद्विष्णुः शिवः परः ॥९१॥ आकल्पमेश प्रत्येकं कामरूपमुपाश्रितः । ममाज्ञाकारको रामभक्तः पूजितविग्रहः ॥९२॥ अनंतकल्पमीशानः स्थास्यति प्रीतमानसः । त्वया कृतमिदं वेश्म विस्तृतं सुप्रतिष्ठितम् ॥९३॥ नित्यं वै सर्वरूपेण तिष्ठामः क्षणमादरात् । समर्चित्ताः प्रयास्यामः स्वस्ववासं ततः परम् ॥९४॥ अथाबभाषे विश्वेशं गौतमो मुनिपुंगवः । अयोग्यं प्रार्थयामीश ह्यर्थी दोषं न पश्यति ॥९५॥ ब्रह्माद्यलभ्यं देवेश दीयतां यदि रोचते । अथेशो विष्णुमालोक्य गृहीत्वा तत्करं करे ॥९६॥ प्रहसन्नंबुजाभाक्षमित्युवाच सदाशिवः । क्षामोदरोऽसि गोविंद देयं ते भोजनं किमु ॥९७॥ स्वयं प्रविश्य यदि वा स्वयं भुंक्ष्व स्वगेहवत् । गच्छ वा पार्वतीगेहं या कुक्षिं पूरयिष्यति ॥९८॥
दीजिये कि आपके (शिव) लिंग की पूजा करने का सामर्थ्य मुझमें सदा बना रहे । देव ! त्रिनेत्र ! एक तो मेरा यहो वर है और दूसरा यह है कि यह महाभाग्यशाली मेरा शिष्य त्याज्य एवम् ग्राह्य कर्मों से रहित है । यह नेत्रों से नहीं देखता, नाक से नहीं सूंघता । सब कुछ बुद्धियोग से करता हुआ यह महायशस्वी योगी है। शंकरात्मा इसका नाम है, उन्मत्त की तरह स्वरूप है । देव ! इससे न कोई द्वेष करे ओर न इसे मारे । जितने व्यक्ति मर गये हैं, वे सब भी जी जायें। यह वर मुझे दीजिए ॥८४-८९॥ गौतम का निवेदन सुनकर अविनाशी उमापति प्रेम से हरि को देख कर अपने अंश वायु रूप से उनकी देह में प्रविष्ट हो गये । वही हरिरूप शंकरात्मा पवनसुत हनुमान् जी हुए। वे धीश, साक्षात् विष्णु एवम् शिव कहलाते हैं। प्रत्येक कल्प में वे अपनी इच्छा से रूप धारण करते हैं। वे शिव के आज्ञाकारी, मेरे भक्त तथा महाबलवान् हैं ॥९०-९२॥ तदुपरान्त शंकर ने प्रीतिपूर्वक कहा—"तुम्हारा बनाया हुआ यह मन्दिर बहुत विस्तृत एवम् सुप्रतिष्ठित है । हम लोग नित्य इस मन्दिर में एक क्षण तक निवास करेंगे और तुम्हारी पूजा ग्रहण कर अपने-अपने आवास को लौटेंगे" ॥९३-९४॥ इसके बाद मुनिश्रेष्ठ गौतम ने महेश से कहा--"ईश ! मैं एक अयुक्त प्रार्थना करता हूँ। क्योंकि प्रार्थी अपने दोष को नहीं देखता है। सो यदि आप प्रसन्न हैं तो ब्रह्मा आदि को भी न मिलने वाला यह वर दीजिए कि आप मेरे यहाँ भोजन करें।" गौतम की प्रार्थना सुनने के पश्चात् सदाशिव विष्णु का हाथ अपने हाथ में लेकर हँसते हुए कमलाक्ष केशव से कहने लगे--"गोविन्द ! तुम्हारा पेट क्षीण (खाली) मालूम पड़ता है। क्या तुम्हें भोजन दूँ ? या अपने घर की तरह मेरे घर में पैठ कर स्वयं खा लोगे ? अथवा पार्वती के घर जाओ । वह तुम्हारा पेट भर देगी ।" इतना कहकर शंकर विष्णु का हाथ पकड़े ही एकान्त स्थान में चले गये और द्वाराध्यक्ष नंदी को आदेश दे गये कि तुम जाकर भोजन का प्रबन्ध करो। नंदी ने गौतम से जाकर विष्णु तथा शंकर का वार्तालाप सुना दिया और कहा--"मुने ! हम देवगण भोजन करना चाहते हैं। आप प्रबन्ध कीजिए ॥९५-९८॥"