सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished1,008 पृष्ठ

पृष्ठ 821, कुल 1008 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 821

८०२ नारदीयपुराणम् एतस्मिन्पूजयेत्पीठे नवशक्तीः क्रमादिमाः । विभूतिपूर्वाः पूर्वोक्ता मातंगीपदपश्चिमाः ॥१३३॥ सर्वांते शक्तिकमलासनाय नम इत्यथ । वाक्सत्यलक्ष्मी बीजाद्य उक्तः पीठार्चने मनुः ॥१३४॥ मूलेन मूर्तिं संकल्प्य तस्यामावाह्य देवताम् । अर्चयेद्विधिनानेन वक्ष्यमाणेन मन्त्रवित् ॥१३५॥ रत्याद्यास्तिषु कोणेषु पूजयेत्पूर्ववत्सुधीः । हल्लेखा पंचपूज्या मध्ये दिक्षु च मन्त्रिणा ॥१३६॥ पाशांकुशाभयाभीष्टधारिण्यो भूतसप्रभाः । अंगानि पूजयत्तपश्चाद्यथापूर्वं विधानवित् ॥१३७॥ बाणानभ्यर्चयेद्दिक्षु पंचनं पुरतो यजेत् । दलमध्येष्वथ संपूज्या अनंगकुसुमादिकाः ॥१३८॥ पाशांकुशाभयाभीष्टधारिण्योऽरुणविग्रहाः । पत्राग्रेषु पुनः पूज्या लक्ष्म्याद्या वल्लकीकराः ॥१३८½॥ बहिरष्टदलेष्वर्चा मन्मथाद्या मदोद्धताः । अपरांगा निषंगाद्याः पुष्पास्त्रेषुधनुर्द्धराः ॥१४०॥ पत्रस्था मातरः पूज्या ब्राह्म्याद्याः प्रोक्तलक्षणाः । तदग्रेष्वर्चयेद्विद्वानसितांगादिभैरवान् ॥१४१॥ पुनःषोडशपत्रेषु पूज्याः षोडश शक्तयः । वामाद्याः कलवीणामिगर्दयंत्यः श्यामविग्रहाः ॥१४२॥ चतुरस्रं चतुर्दिक्षु चतस्रः पूजयेत्पुनः । मातंग्याद्या मदोन्मत्ता वीणोल्लसितपाणयः ॥१४३॥ आग्नेयकोणे विघ्नेशं दुर्गां नैशाचरे यजेत् । वायव्ये बटुकान् पश्चादीशाने क्षेत्रपं यजेत् ॥१४४॥ लोकपाला बहिः पूज्या वज्राद्यैरायुधैः सह । मन्त्रेऽस्मिन्संधिते मन्त्री साधयेदिष्टमात्मनः ॥१४५॥ मल्लिकाजातिपुन्नागैर्होमाद्भाग्यालयो भवेत् । फलैर्बिल्वसमुद्भूतैस्तत्पत्रैर्वा हुताद्भवेत् ॥१४६॥ भीतर षोडशदल । उस पीठ पर विभूति ओर मातंगी का पूजन करके क्रमशः नौ शक्तियों की पूजा करनी चाहिये ॥१२८-१३३॥ सबके अन्त में “शक्ति......लक्ष्मी”—इस मंत्र से पीठ की अर्चना करके मूल मन्त्र से मूर्ति की कल्पना करे और उसमें देवता का आवाहन करके वक्ष्यमाण प्रकार से विधिपूर्वक आराधना करे । सुधी साधक तीनो कोणों में रति आदि का पूजन करके मध्य में तथा चारों दिशाओं में हल्लेखा आदि पांचो देवियों की पूजा करे, जो पाश, अंकुश अभय तथा अभीष्ट फल देनेवाले अस्त्र का धारण करती है और जिनकी प्रभा भूत के समान है । इसके बाद विधानवेत्ता व्यक्ति पहले की तरह अंगों का पूजन करे । दिशाओं में बाणों की पूजा करके पत्र मध्य में पाश, अंकुश और अभय एवम् अभीष्ट फल दायक अस्त्र का धारण करनेवाली तथा लाल शरीरवाली अनंगकुसुमा आदि देवियों की अर्चना करे ॥१३४-१३८½॥ पुनः पत्रों के अग्रभाग में वीणाधारिणी लक्ष्या आदि का पूजन करके बाहर अष्टदल कमल पर पुष्पास्त्र, बाण तथा धनुष धारण करनेवाली मदगर्वित मन्मथा, अपरागा और निषंगा आदि की पूजा करे । पत्रों पर उक्त लक्षणा ब्राह्मी आदि माताओं की पूजा करे । विद्वान् व्यक्ति उनके आगे असितांग आदि भैरवों की अर्चना करके पुनः सोलह पत्तों पर सोलह शक्तियों का पूजन करे । चारों दिशाओं के चारों कोणों में श्याम शरीरवाली तथा वीणा बजानेवाली वामा आदि देवियों का पूजन करके पुनः मद से उन्मत्त तथा वीणा से सुशोभित करने वाली मातंगी आदि देवियों की पूजा करे । आग्नेय कोण में विघ्नेश की, नैऋत्य कोण में दुर्गा की, वायव्य कोण में बटुकों की और ईशानकोण में क्षेत्रपाल की अर्चना करे ॥१३६-१४४॥ बाहर वज्र आदि आयुध सहित लोकपालों की पूजा करनी चाहिये । इस मन्त्र के सिद्ध हो जाने पर मन्त्री अपने इष्ट की साधना करे । मालती, जूही तथा पुन्नाग के पुष्पों से हवन करने वाला साधक महा सौभाग्यवान् होता है । बिल्वफलों या बिल्वपत्रों से होम करने से राजपुत्र को राज्य की प्राप्ति होती है । कमल से हवन करने से श्री की प्राप्ति होती है । श्वेत कमल से होम करनेवाला व्यक्ति विश्व को वशीभूत करता है । मधु एवम् क्षार से होम करने वाला स्त्री को वशीभूत करता है। अशोक वृक्ष की समिधा से होम करने