सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished1,008 पृष्ठ

पृष्ठ 831, कुल 1008 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 831

८१२ नारदीयपुराणम् प्रवक्ष्यामि यशोविद्याधनारोग्यसुखप्रदाम् । आद्यं तु वह्निवासिन्या दूत्यादिस्तदनन्तरम् ॥१२६॥ हंसो धरा स्वयं युक्तस्तेजोवज्रसमन्वितम् । वायुः प्रभाचरयुता ग्रासशक्तिसमन्वितः ॥१३०॥ हृद्वारयेण दाहनेन वह्निस्वावाष्टमं तथा। हंसःक्षमाखंडुतो ग्रासश्चरयुक्तो द्वितीयकः ॥१३१॥ द्वितिनारदयुता नित्या त्वरिता द्वादशाक्षरी । विद्या चतुर्थवर्णादिसप्तमिस्त्वक्षरैस्तथा ॥१३२॥ कुर्यादंगानि युग्मार्णैः षट्क्रमेण करांगयोः । शिरोललाटकंठेषु हृन्नाभ्याधारके तथा ॥१३३॥ ऊरुयुग्मे तथा जानुद्वये जंघाद्वये तथा। पादयुग्मे तथा वर्णान्मंत्रजाग्दश विन्यसेत् ॥१३४॥ द्वितीयोपांत्यमध्यस्थैर्मंत्राणैरितरैरपि । ताराद्यैः शृणु तद्ध्यानं सर्वसिद्धिविधायकम् ॥१३५॥ श्यामवर्णशुभाकारां नवयौवनशोभिताम् । द्विद्विक्रमादष्टनागैः कल्पिताभरणोज्ज्वलः ॥१३६॥ ताटंकमंगदं तद्वद्रसना नूपुरं च तैः । विप्रक्षत्रियविट्शूद्रजातिभिर्मीमविग्रहैः ॥१३७॥ पल्लवांशुकसंवीतां शिखिपिच्छकृतैः शुभैः । वलयैर्भूषितभुजां माणिक्यमुकुटोज्ज्वलाम् ॥१३८॥ बर्हिबर्हकृतापोडां तच्छत्रां तत्पताकिनीम् । गुंजागुणलसद्वक्षःकुचकुंकुममंडलाम् ॥१३९॥ त्रिनेत्रां चारुवदनां मंदस्मितमुखांबुजाम् । पाशांकुशवरामीतिलसद्भुजचतुष्टयाम् ॥१४०॥ ध्यात्वैवं तोतलां देवीं पूजयेच्छक्तिभिर्वृताम् । तदग्रस्था तु फट्कारीशरचापकरोज्ज्वला ॥१४१॥ प्रसीदेत्फलदाने च साधकानां त्वरान्विता । एषा तु नवमी नित्या त्वरिताक्ता मुनीश्वर ॥१४२॥ विघ्नदुःखप्रशमनी सर्वाभीष्टप्रदायिनी । शुचिः स्वेन युतस्वाद्यो रसावृत्तित्समन्वितः ॥१४३॥ प्राणो द्वितीयः स्वयुतो वनदुच्छक्तिभिः परः । इतीरिता त्र्यक्षराख्या नित्येयं कुलसुन्दरी ॥१४४॥ यस्याः स्मरणमात्रेण सर्वज्ञत्वं प्रजायते । त्रिभिस्तै कथितैर्मूलवर्णैः कुर्यात्त्वडंगकम् ॥१४५॥ तथा शिव के शरीर में निवास करने वाली हैं, नारद ! इनका वर्णन तो हो चुका, अब त्वरिता नामक नवीं नित्यादेवी का वर्णन करूंगा, जो यश, विद्या, धन, आरोग्य तथा सुख देने वाली हैं । "आद्यम्' ... 'द्वादशाक्षरी" —यह उनका मन्त्र है। चतुर्थ अक्षर विद्याबीज है। सात अक्षरों से अंगन्यास करे। युग्म वर्णों से क्रमशः षडंगन्यास करके शिर, ललाट, कंठ, हृदय, नाभि, मूलाधार, ऊरुद्वय, जानुद्वय, जंघाद्वय तथा चरणद्वय में मन्त्र के दश वर्णों का न्यास करे ॥१२०-१३४॥ मन्त्र के प्रथम, द्वितीय, छठे तथा ग्यारहवें अक्षर का भी न्यास करना चाहिये। अब उनके सकलसिद्धिदायक ध्यान का वर्णन सुनो। उनका वर्ण श्याम है, आकृति शोभन है, नवीन यौवन प्रस्फुरित हो रहा है, शरीर में ताटंक, केयूर, कांची तथा नूपुर के स्थान में दो-दो करके क्रमशः आठ उज्ज्वल, भीमकाय एवं ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र वर्णों के नागों के आभूषण हैं, लाल वस्त्र पहने हुई हैं, मयूरपुच्छ के बने वलयों से भुजायें आभूषित हैं, शुभ्र मणि का मुकुट, मयूरपिच्छ के शिरोभूषण, छत्र एवम् पताका धारण किये हुई हैं ॥१३५-१३८½॥ वक्षःस्थल पर गुंजा की माला लटक रही है, उरोज कुंकुम आच्छादित हैं, नेत्र तीन हैं, आनन मनोहर है, मुखारविंद मन्द मुस्कान से युक्त है, चारों हाथों में पाश, अंकुश, वरद एवम् अभयद अस्त्र सुशोभित हो रहे हैं ॥१३९-१४०॥ इस प्रकार शक्तियों से परिवेष्टित तोतला देवी का ध्यान करके पूजन करे। उनके आगे उज्ज्वल धनुष- बाण धारण करने वाली 'फट्' शब्द करने वाली तु देवी की पूजा करे, जो साधकों को अविलम्ब फल प्रदान करती हैं। मुनीश्वर ! यह त्वरिता नामक नवीं नित्या देवी का वर्णन हुआ, जो विघ्न तथा दुःस्वप्न का नाश करने वाली और अखिल कामनाओं को देने वाली है। अब कुलसुन्दरी नामक त्र्यक्षरा नित्या देवी के विषय में सुनो,