भारतकोश
बृहत्पाराशर होरा शास्त्र (महर्षि पराशर - सम्पूर्ण फलित ज्योतिष महाकोश सान्वय सटीक)

बृहत्पाराशर होरा शास्त्र (महर्षि पराशर - सम्पूर्ण फलित ज्योतिष महाकोश सान्वय सटीक)

Brihat Parashara Hora Shastra of Maharshi Parasara with Commentary

महर्षि पराशर (टीकाकार: पं. गणेशदत्त पाठक / सीताराम झा) द्वारा

DevanagariHindipublished800 पृष्ठ

पृष्ठ 313, कुल 800 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 313

अथ मारकभेदाध्यायः ३१५ जन्मलग्न से तीसरा और आठवाँ स्थान आयु का होता है और दूसरा तथा सातवाँ मारक स्थान होता है।।६।। महामारकसंज्ञौ तौ मान्दिकेतू इति स्मृतौ। जायाकुटुम्बकाधीशौ मारकावष्टमेश्वरौ।।७।। मांदि और केतु महामारक होते हैं और सप्तम, द्वितीय और आठवें भाव के स्वामी मारकेश होते हैं।।७।। प्रायेण मारको राशिदशास्तत्राविशेषतः। षष्ठभे पापभूयिष्ठे षष्ठेशो मुख्यमारकः।।८।। प्रायः इन स्थानों की राशियाँ मारक होती हैं। छठे स्थान में अधिक पाप ग्रह हों तो षष्ठेश मुख्य मारक होता है।।८।। षष्ठत्रिकोणगो वापि मुख्यमारक इष्यते। मध्यायुषि मृतिः षष्ठदशायामष्टमस्य वा।।९।। छठे से त्रिकोण भी मारक होता है। मध्यायु में छठे या आठवीं दशा में मृत्यु होती है।।९।। षष्ठात् त्रिकोणस्य पुनर्दीर्घाल्पविषयो भवेत्। षष्ठे बलयुते तस्य त्रिकोणे मृतिमादिशेत्।।१०।। दीर्घायु में षष्ठ से त्रिकोण की दशा में मृत्यु होती है। षष्ठ स्थान वा षष्ठेश बली हो तो उसके त्रिकोण की दशा में मृत्यु होती है।।१०।। षष्ठेशश्चेद्वलाढ्यः स्यात्तत्त्रिकोणे मृतिं वदेत्। व्यवस्थेयं समस्तापि कारकादिदशास्वपि।।११।। यह व्यवस्था सम्पूर्ण मारक दशा के लिए हैं।।११।। मारकेशदशाकाले मारकस्थस्य पापिनः। पाके पापयुजां पाके सम्भवे निधनं भवेत्।।१२।। मारकेश की दशा में मारक स्थान स्थित पापग्रह की अन्तर्दशा में संभावना हो तो मृत्यु होती है।।१२।। असम्भवे व्ययाधीशदशायां मरणं नृणाम्। अभावे व्ययभावेशसम्बन्धिग्रहभुक्तिषु।।१३।। यदि असंभव हो तो व्ययेश की दशा में मृत्यु होती है। इसके अभाव में व्ययेश के संबंधी ग्रह के अंतर में मृत्यु होती है।।१३।।