बृहत्पाराशर होरा शास्त्र (महर्षि पराशर - सम्पूर्ण फलित ज्योतिष महाकोश सान्वय सटीक)
Brihat Parashara Hora Shastra of Maharshi Parasara with Commentary
महर्षि पराशर (टीकाकार: पं. गणेशदत्त पाठक / सीताराम झा) द्वारा
पृष्ठ 338, कुल 800 में से
संदर्भ में पढ़ें३४० बृहत्पाराशरहोराशास्त्रम् उदाहरण- बुध सिंह राशि में है, इससे चौथी वृश्चिक राशि में ५ रेखा है। इसे योगपिंड ३४ से गुणा कर २७ का भाग देने से शेष ८वाँ पुष्य नक्षत्र पर अथवा इससे त्रिकोण (५-९) नक्षत्र पर शनि के रहने से कुटुम्बादि को दुःख होगा। वा गुणनफल में १२ से भाग देने पर शेष २ वृष राशि अथवा इससे त्रिकोण पर शनि के रहने से कुटुम्बादि को दुःख होगा। इति बुधाष्टकवर्गफलम्। अथ गुर्वष्टकवर्गफलम्- जीवात्पञ्चमतो ज्ञानं पुत्रधर्मधनादिकम्। गुरुस्थितं सुतस्थाने यावच्च विद्यते फलम्। शत्रुनीचगृहं त्यक्त्वा तावन्तः सन्ततिर्भवेत्॥३२॥ गुरु से पाँचवें भाव में ज्ञान, पुत्र, धर्म, धन आदि का विचार करना चाहिए। गुरु से पाँचवें भाव में जो फल (रेखा) है यदि वह राशि (पाँचवीं) गुरु के शत्रु वा नीच की न हो तो उतनी ही संतान होती है॥३२॥ संख्या नवांशतुल्या वा तदीशस्था नवा पुनः। सुतमेशनवांशैश्च समानावपि कल्पयेत्॥३३॥ अथवा पंचमेश स्थित भाव के नवांश की संख्या तुल्य वा पंचमेश के नवांश की संख्या तुल्य संतान होती है॥३३॥ गुरोः सुतात्फलेनैव पिण्डात्संवर्ध्य पूर्ववत्। शेषभं च गते सौरे पुत्रकष्टं न संशयः॥३४॥ गुरु से पाँचवें भाव के फल से गुरु के योगपिंड को गुणाकर २७ से भाग देने से शेष तुल्य नक्षत्र पर वा उससे त्रिकोण के नक्षत्र पर शनि के होने से पुत्र को कष्ट होता है॥३४॥ इति गुर्वष्टकवर्गफलम्। अथ शुक्राष्टकवर्गफलम्- भृगोरष्टकवर्गं च निक्षिप्याकाशचारिषु। येषु येषु फलानि स्युर्भूयांसि किल तत्र तु॥३५॥ ग्रहों के सहित शुक्र के अष्टकवर्ग को रखकर जिन-जिन राशियों में अधिक फल हों॥३५॥