भारतकोश
चन्दायन (मुल्ला दाऊद - प्राचीनतम अवधी सूफी-प्रेमाख्यान सटीक)

चन्दायन (मुल्ला दाऊद - प्राचीनतम अवधी सूफी-प्रेमाख्यान सटीक)

Chandayan of Mulla Daud with Hindi Commentary

मुल्ला दाऊद (१३७९ ई.) / डॉ. परमेश्वरीलाल गुप्त द्वारा

DevanagariAwadhipublished520 पृष्ठ

पृष्ठ 456, कुल 520 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 456

उस समय लोरिक चन्देनीको भयभीत कर उससे अपनेको उसका पति स्वीकार करा लेता है। कथाके इस रूपमें कहा गया है कि जब दोनों प्रेमी अपना गाँव छोड़ कर जाने लगते हैं तो अपशकुन होते हैं और एक मालिन उन दोनोंके इस रहस्यको जान लेती है। मार्गमें लोरिक एक बाघको मारता है। बाबनबीर जब उससे लड़ने आता है तो वह उससे एक हाथसे ही लड़ता है और दूसरेसे चन्देनीकी रक्षा करता रहता है। संथाली रूप चन्देनीकी कथा संथाल परगनेमें भी प्रचलित है; किन्तु वहाँ नायिकाके नामको छोड़कर अन्य पात्रोंके नाम बहुत कुछ बदल गये हैं और मूल कथामें भी काफी परि- वर्तन है। सेसिल हेनरी बाम्प्सने 'फोक लास ऑफ द संथाल परगनाज'में इस कथाको सहदे ग्वाला शीर्षकसे इस प्रकार दिया है¹— सहदे ग्वालाका विवाह राजकुमारी चन्देनीसे हुआ था। विवाहके समय जब सूरज डूबने लगा तो सहदे ग्वालाने सूरजको रुक जानेका आदेश दिया। फलस्वरूप उस दिन सूरजका डूबना एक घण्टेके लिए रुक गया। दूसरे दिन सहदे अपनी पत्नीको लेकर अपने घर रवाना हुआ। घर पहुँचनेमें उसे तीन दिन लगे। एक दिन उसका ससुर उसके घर आया। ससुर दामाद दोनों घूमनेके लिए निकले। सहदे आगे-आगे चलने लगा और श्वशुर उसके पीछे। रास्तेमें चलते हुए सहदेका पैर एक पत्थरसे टकराया। फलस्वरूप पत्थर चकनाचूर हो गया। जब राजा ने अपने दामादकी इस अमानवीय शक्तिको देखा तो वह घबरा गया कि मेरी बेटीकी हालत क्या होगी। घर आकर उसने यह बात अपनी बेटीसे कही। वह भी अपने पिताकी तरह ही घबरा गयी और उसने अपने पितासे वहाँसे भाग चलनेका अनु- रोध किया। बाप बेटीने निश्चय किया कि जब सहदे न्हाना करने चला जाय तो भाग जायँ। एक दिन जब सहदे न्हाना करने पोस्कर मजदूरोंका काम देखने गया तो वृद्ध राजा और उसकी बेटीको भागनेका वह मौका अच्छा जान पड़ा और वे भाग निकले। सहदे ग्वालाके एक बहन थी। उसका नाम था जोगिनी। वह भागी भागी अपने भाईके पास आयी उसने भाईसे भाग जानेका समाचार कह सुनाया। सुनकर सहदे ग्वालाने कहा—भाग जाने दो। सहदे ग्वालाने उस लोटेके जलसे राह में पृथ्वीपर पानीकी एक भारी नदी खड़ी कर दी। पर वे उस जलके किनारे पर से ही भागते चले गये। घर पहुँचने पर चन्देनीने उस बात करने की इच्छा व्यक्त की [फुटनोट]