चरक संहिता (द्वितीय भाग: चिकित्सा, कल्प व सिद्धि स्थान)
Charaka Samhita Part 2 with Hindi Translation
महर्षि चरक व दृढ़बल द्वारा
स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन (उद्गम)
पृष्ठ 175, कुल 616 में से
संदर्भ में पढ़ेंअ० ६ ] ११ इन्द्रियस्थानम् १६१ ( ५ ) जिस रोगा को दिन के पूर्वभाग मे ज्वर आता है, तथा भयंकर सूखी खासी हो [ वा जिसको दिन के उत्तर भाग में ज्वर आवे और बलगमदार खासी का भयंकर वेग हो ] और शरीर में बल और मास क्षीण हो गये हो, ऐसा रोगी प्रेत के समान मरा हुआ ही है ॥ १० ॥ यस्य मूत्रं पुरीषं च ग्रथितं संप्रवर्तते । निरूष्मणो जठरिणः श्वसनो न स जीवति ॥ ११ ॥ ( ६ ) जिस उदर-रोगी का मल और मूत्र घना ( गाठ सा ), तथा ठण्डा होता है ? वह रोगी सास लेता हुआ भी नहीं जीना ॥ ११ ॥ श्वयथुर्यस्य कुक्षिस्या हस्तपादं विसर्पति । ज्ञातिसंघ स सक्लेशय तेन रोगेण हन्यते ॥ १२ ॥ श्वयथुर्यस्य पादस्थस्तथा स्रस्ते च पिण्डिके । सीदतश्चाप्युभे शङ्खे तं भिषक्परिवर्जयेत् ॥ १३ ॥ शूनहस्तं शूनपादं शूनगुह्योदरं नरम् । हीनवर्णबलाहारमौषधैर्नोपपादयेत् ॥ १४ ॥ ( ७ ) जिस पुरुष की कोख (उदर) में शोथ उत्पन्न होकर हाथ, पाव की आर फलने लगता है, वह भाई बन्धुओं को बहुत कष्ट देकर मरता है, वह स्वयं भा बहुत दुःख भोगता है और अन्त मे मरता है। ( ८ ) जिस रोगी के पाओं में शोथ उत्पन्न हो, पिण्डलियां ढीली पड़ जायें तथा दोनों शंख प्रदेश दब जाये, वैद्य ऐसे रोगी की चिकित्सा नहीं करे । ( ९ ) जिस रोगी के हाथ, पाव, गुह्य प्रदेश ( लिङ्ग ) तथा पेट सूज जायें और वर्ण, बल और आहार क्षीण हो जाये, वैद्य ऐसे रोगी को औषध न देवे ॥ १२-१४॥ उरोयुक्तो बहुश्लेष्मा नीलः पीतः सलोहितः । सततं ष्ठीवते यस्य दूरात्तं परिवर्जयेत् ॥ १५ ॥ हृष्टरोमा सान्द्रमूत्रः शूनः कासज्वरार्दितः । क्षीणमांसो नरो दूराद्भव्यो वैद्येन जानता ॥ १६ ॥ त्रय. प्रकुपिता यस्य दोषाः कष्टामिलक्षिताः । कृशस्य बलहीनस्य नास्ति तस्य चिकित्सितम् ॥ १७ ॥ ज्वरातिसारौ शोफान्ते श्वयथुर्वा तयोः क्षये । दुर्बलस्य विशेषेण नरस्यान्ताय जायते ॥ १८ ॥