चरक संहिता (द्वितीय भाग: चिकित्सा, कल्प व सिद्धि स्थान)
Charaka Samhita Part 2 with Hindi Translation
महर्षि चरक व दृढ़बल द्वारा
स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन (उद्गम)
पृष्ठ 421, कुल 616 में से
संदर्भ में पढ़ेंअ० ८ ] चिकित्सितस्थानम् ४३७ रोगी सूख रहा हो और जिसका मास क्षीण होता जा रहा हो, उसको मास खाने वाले प्राणियो का मास देवे । क्योकि इस प्रकार के प्राणियो का मास अति पुष्टिकारक होता है । ( १ ) यक्ष्मारोगी को मार का मास देवे । गीध, उल्लू, चाषपक्षी के मास को विधिपूर्वक पकाकर रोगी का मोर का मास कहकर देवे । [ ज्ञात होने पर वह शायद घृणा से न खाये, इसलिये मोर के नाम से देवे ] । ( २ ) इसी प्रकार से कौआ का मास तीतर के नाम से, सापो का वर्मि ( मछली विशेष ) के नाम से, भूने हुए गिण्डोयो को मछली की आते कहकर देवे । लोमड़ी, बडे नेवले, नल्ली, गीदड के बच्चो के मास को विधिवत् बनाकर शशक का मास कहकर देवे । सिंह, भालू, तरक्षु, ( लकडबग्घा ), व्याघ्र ( बघेरा ), अन्य इसी प्रकार के मास खाने वाले प्राणियो के मासो को मृग का मास कहकर मास की वृद्धि के उद्देश्य से देवे । मास की वृद्धि के लिये हाथी, गैडा, घोडा, इनके मासों से वेशवार बनाकर उनको भैंसे का मास बतला कर देवे ॥ १४६-१५४ ॥ मासेनोपचिताङ्गाना मांसं मासकरं परम् । तीक्ष्णोष्णलाघवाच्छस्तं विशेषान्मृगपक्षिणाम् ॥ १५५ ॥ मासानि यान्यनभ्यासादनिष्टानि प्रयोजयेत् । तेषूपधा सुखं भोक्तुं तथा शक्यानि तानि हि ॥ १५६ ॥ जानञ्जुगुप्सन्नैवाद्याज्जग्धं वा पुनरुल्लिखेत् । तस्माच्छद्मोपसिद्धानि मासान्येतानि दापयेत् ॥ १५७ ॥ बर्हितित्तिरिदक्षाणा हसाना शूकरोष्ट्रयोः । खरगोमहिषाणा च मास मासकरं परम् ॥ १५८ ॥ योनिरष्टविधा चोक्ता सांगनामन्नपानिके । ता परीक्ष्य भिषग्विद्वान्दद्यान्मासानि शोपिणे ॥ १५६ ॥ मास से पुष्ट अगो वाले प्राणियो का मास विशेषत मास को बढाता है । तीक्ष्ण, उष्ण और लघु होने से विशेषकर पशु-पक्षियो का मास श्रेष्ठ है । जिसने जो मास कभी प्रथम खाया नही इसलिये उसे वह अच्छा न लगे तो सुख से खिलाने के लिये छिपाकर देना होता है । क्योकि यदि रोगी जान जाये तो खाने से इन्कार कर देगा अथवा खाकर घृणा से वमन कर देगा । इसलिये धोखे से छिपाकर इन मासो को देवे । मोर, तीतर, मुर्गा, हस, सुअर, ऊ ट, गधा, गाय, और भैस इनका मास विशेषतः मास का बढाता है । अन्नपानाध्याय