छत्रपति संभाजी महाराज (धर्मवीर स्वराज्य-रक्षक एवं मुग़ल-प्रतिरोध सम्पूर्ण इतिहास)
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Comprehensive Historical Biography
कमल गोखले / ऐतिहासिक शोध मण्डल द्वारा
पृष्ठ 184, कुल 793 में से
संदर्भ में पढ़ेंको जब्त कर लेने की धमकी दी। परन्तु बालाजी उस धमकी से भी नहीं डरे। अन्त में अण्णाजी ने अपनी कूटबुद्धि का उपयोग किया। मध्यममार्ग का सुझाव दिया। तब आँखों के आँसू पोंछते हुए बालाजी ने कहा, "ठीक है, अण्णाजी ! आप का इतना हठ है तो मेरे बेटे से आवजीबाबा के अक्षरों में पत्र लिखवाइये। परन्तु इस प्रकार की गद्दारी भी मुझे ठीक नहीं लगती। शम्भुराजा हमारे ऊपर कितना विश्वास करते हैं। उनके हृदय को, मन को कैसा लगेगा?" सात शम्भुराजा की दृष्टि जब सामने वाली सज्जा कोठी की ओर जाती तो उन्हें सामने वाली प्रचंड खाई दिखाई पड़ती। उन्हें तत्काल शिवाजी महाराज का स्मरण हो आता। पिता की चिन्ता में उनके पेट में बल पड़ने लगते। आज उन्हें लग रहा था कि सज्जा कोठी ने मन को घेर लिया है। इसलिए उन्होंने अपना घोड़ा बाहर निकाला। कवि कलश और जोत्याजी केसकर के घोड़े उनके साथ दौड़ते हुए निकले। ये तीनों घोड़े दौड़ाते हुए बाघ दरवाजे की ओर गये। समीप के एक बुर्ज के पास पत्थर की एक बड़ी शिला देखकर तीनों व्यक्ति वहीं रुक गये। दूर की ढलान से एक सर्पिल पगडंडी ऊपर आती थी। रास्ते के दोनों ओर झाड़ियों के अनेक झुरमुट बिखरे पड़े थे। ऊपर खड़े शम्भुराजा की दृष्टि सहज भाव से नीचे की ओर गयी। उन्हें निचली पगडंडी से दो व्यक्ति ऊपर की ओर आते दिखाई दिये। खड़ी चढ़ाई पर चढ़ते घोड़ों का दम फूलता था इसलिए दोनों अपने अपने घोड़ों की लगाम पकड़े धीरे-धीरे किन्तु बड़े इतमीनान से ऊपर चढ़ रहे थे। बीच का एक घास का मैदान समाप्त हुआ। पहाड़ का अधिकांश हिस्सा चढ़कर वे दोनों ऊपर पहुँच रहे थे। अब उन दोनों की आकृतियाँ स्पष्ट दिखाई दे रही थीं। संभाजी राजा अपनी पारखी नजर से उन दोनों को देखने लगे। उनमें से एक था खंडोजी नाइक और दूसरा गणोजी कावले। वे दोनों ही मँजे हुए जासूस थे। पन्हाला, विशाल गढ़ से रायगढ़ तक उनका निरन्तर आना-जाना लगा रहता था। युवराज को पक्का विश्वास था कि वे आज निश्चित रूप से रायगढ़ की ओर से आ रहे होंगे। किसी तरह चढ़ाई समाप्त हुई। दोनों जासूस दम लेते हुए सामने देखने लगे। 182 सम्भाजी