भारतकोश
छत्रपति संभाजी महाराज (धर्मवीर स्वराज्य-रक्षक एवं मुग़ल-प्रतिरोध सम्पूर्ण इतिहास)

छत्रपति संभाजी महाराज (धर्मवीर स्वराज्य-रक्षक एवं मुग़ल-प्रतिरोध सम्पूर्ण इतिहास)

Chhatrapati Sambhaji Maharaj Comprehensive Historical Biography

कमल गोखले / ऐतिहासिक शोध मण्डल द्वारा

DevanagariHindipublished793 पृष्ठ

पृष्ठ 193, कुल 793 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 193

कि जहाँ हम जाएँगे वहीं आप भी जाएँगे। हंबीरराव हमारी बात सुनिए, आपका ही भांजा गद्दी का अधिकारी होगा। इसमें आपका भी हित है और हमारा भी।'' "नहीं, यह सम्भव नहीं है।" हंबीरराव ने दृढ़ता से कहा। अण्णाजी बहुत क्रुद्ध हुए। हंबीरराव पर दबाव डालते हुए पूछने लगे-"नहीं, नहीं का क्या मतलब? आप राजाराम के मामाजी हो या कंस मामा हो? अण्णाजी की इस उद्धंडता से हंबीरराव जरा भी नाराज नहीं हुए। उन्होंने शान्त स्वर में कहा- "देखिए, अण्णाजी! रिश्तेदारी की बात आपसे अधिक मेरे लिए लाभदायक है। आप तो सरस्वती के पुजारी हैं। आपको हमारे जैसा सिपाही क्या कहेगा। मुझ जैसे खुद्दार व्यक्ति की समझ में तो इतना ही आता है कि भगवान की पालकी के साथ लोग इसीलिए चलते हैं कि गुलाल के कुछ कण उन पर गिरें और वे पवित्र हो जाएँ। सच है न? किन्तु शिवाजी महाराज जैसे महापुरुष के साथ जन्मभर बने रहने पर हमने कुछ नहीं सीखा क्या? हमने अपना भांजा और अपना हित ही पहचाना? आज हमें सन्तुलित दिमाग से इस पर विचार करना चाहिए।" "क्या मतलब?" दोनों ने अपनी आँखें फैला दीं? हंबीरराव ने कहना आरम्भ किया-"आज शिवाजी महाराज जैसा हमारा तारणहार अचानक चला गया। धूल में गिरी उनकी तलवार हमें पुकार रही है। शिवाजी के सच्चे उत्तराधिकारी के रूप में उस तलवार की पवित्रता की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। दूसरी महत्त्वपूर्ण बात यह कि भांजे को राजगद्दी और बहन के राजमाता पद की शहद लगी उँगली मुझे न चटाइए। हमारी बहन को किसी चीज की कमी नहीं पड़ेगी। यदि किसी चीज की आवश्यकता पड़ी तो उसके लिए थैलियाँ खुली रखने में उसका भाई निश्चित रूप से समर्थ है। किन्तु थोड़ी गहराई से विचार करें, अपने मन को साक्षी बनाकर सोचें तो आप स्वयं अनुभव करेंगे कि आज की इस बिगड़ी हुई परिस्थिति में यदि शिवाजी महाराज का नामोनिशान सुरक्षित रखना है तो संभाजी राजा को सिंहासन पर बिठाने के अतिरिक्त हमारे पास दूसरा विकल्प ही नहीं है।" न्यायाधीश अन्तिम फैसला सुनाने और उसके सत्य निर्णय को सुनने के बाद धूर्त लोगों की जैसी दशा होती है, वैसी ही दशा अण्णाजी और मोरोपन्त की हुई। वे निरुपाय बेचारों की तरह दिखाई देने लगे। अण्णाजी ने सिर की पगड़ी उतारकर गोद में रख ली। वे हंबीरराव को क्रुद्ध आँखों से देखने लगे। जैसे उन्हें डाँट रहे हों। मोरोपन्त भी अस्वस्थ हो गये। उन लोगों को कुछ सूझ नहीं रहा था। तब उनकी आँखों में झाँककर, अपनी आँखें वर्तुलाकार घुमाते हुए हंबीरराव कहने लगे-"आपने शंभूराजा को दरबार में अपने पिता के आगे सिर झुकाकर विनम्रता से बैठे हुए ही देखा है। किन्तु वही शंभूराजा जब ज्वालाओं का लिवास धारण कर उतरता है, तलवार लेकर शत्रु पर टूट पड़ता है तो उस अत्यन्त तेजस्वी सम्भाजी : 191