भारतकोश
छत्रपति संभाजी महाराज (धर्मवीर स्वराज्य-रक्षक एवं मुग़ल-प्रतिरोध सम्पूर्ण इतिहास)

छत्रपति संभाजी महाराज (धर्मवीर स्वराज्य-रक्षक एवं मुग़ल-प्रतिरोध सम्पूर्ण इतिहास)

Chhatrapati Sambhaji Maharaj Comprehensive Historical Biography

कमल गोखले / ऐतिहासिक शोध मण्डल द्वारा

DevanagariHindipublished793 पृष्ठ

पृष्ठ 44, कुल 793 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 44

येसूबाई ने गोदू के लिए योग्य रिश्ता ढूँढ़ना आरम्भ कर दिया। इस समाचार से गोदू एकदम जाग गयी। एक दिन उसने येसूबाई से कहा, "रानी साहेब एक बात कहूँ तो गुस्सा तो नहीं करेगी न?" "बोलो।" "उस पार की पहाड़ी में मेरी एक बुवा रहती हैं। बूढ़ी हो गयी हैं और अकेली रहती हैं। आप आज्ञा दें तो वहाँ जाकर रहूँ और उनकी सेवा करूँ।" येसूबाई कुछ रुककर बोलीं, "ठीक है जैसी तेरी इच्छा।" येसूबाई ने गोदू के लिए बहुत-सा सामान तैयार करवाया। राजा के कर्मचारी उसके संरक्षक बनकर साथ चले। शम्भुराजा ने सारवट गाँव के पाटिल के नाम एक पत्र लिखकर दिया। इसी गाँव में गोदू की बुवा रहती थी। शम्भुराजा ने पाटिल को लिखा था कि गोदू को जिस चीज की आवश्यकता हो उसकी व्यवस्था करें और खर्च हो उसे बाद में सरकार से माँग लें। येसूबाई से बिदा होते समय गोदू की आँखें डबडबा आयीं। महल के आँगन में चन्दन के झूले पर बैठे हुए शम्भुराजा ने झूले की जंजीरों को खींचते हुए कहा, "गोदू तुमने बड़ी बहादुरी से मेरे पिताजी की जान बचाई है। किसी भी चीज की आवश्यकता हो तो अपना अधिकार समझकर माँग लेना।" सिर हिलाकर, राजमहल और शम्भुराजा को एक बार उड़ती नजर से देखकर गोदू राजमहल से बाहर निकली। छह एक दिन बालाजी आवजी चिटणीस खास दरबार के पास बड़े महाराज की प्रतीक्षा करते बैठे थे। उसी समय शम्भुराजा वहाँ पर आ गये। उन दोनों के अतिरिक्त वहाँ और कोई नहीं था। एकान्त देखकर बालाजी ने शम्भुराजा से कहा, "युवराज! आजकल आप अष्टप्रधानों से बहुत सख्ती से पेश आते हैं, ऐसा लोगों का कहना है।" "क्यों? बालाजी काका, मुझसे कोई भूल हो गयी है क्या? मैंने स्वराज्य की हानि वाला कोई कदम तो नहीं उठाया?" शम्भुराजा ने पूछा। "ऐसा कुछ नहीं है किन्तु..." चिटणीस थोड़ा रुककर स्पष्ट रूप से बोले, "युवराज! आपकी यह सख्ती आपकी उम्र के लिए शोभाकारक नहीं है। दुनिया के 42 :: सम्भाजी

छत्रपति संभाजी महाराज (धर्मवीर स्वराज्य-रक्षक एवं मुग़ल-प्रतिरोध सम्पूर्ण इतिहास) · पृष्ठ 44, कुल 793 में से · BharatKosha