भारतकोश
सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)

सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)

Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary

सन्त दादू दयाल जी द्वारा

DevanagariHindipublished504 पृष्ठ

पृष्ठ 106, कुल 504 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 106

श्री दादूवाणी-जरणा का अंग 5 अजर जरै रस ना झरै, पीवत थाकै नांहि। दादू सेवक सो भला, भर राखै घट मांहि ॥ 17 ॥ साधु महिमा जरणा जोगी जुग जुग जीवै, झरणा मर मर जाइ। दादू जोगी गुरुमुखी, सहजैं रहै समाइ ॥ 18 ॥ जरणा जोगी जग रहै, झरणा परलै होइ। दादू जोगी गुरुमुखी, सहज समाना सोइ ॥ 19 ॥ जरणा जोगी थिर रहै, झरणा घट फूटै। दादू जोगी गुरुमुखी, काल थैं छूटै ॥ 20 ॥ जरणा जोगी जगपती, अविनाशी अवधूत। दादू जोगी गुरुमुखी, निरंजन का पूत ॥ 21 ॥ जरै सु नाथ निरंजन बाबा, जरै सु अलख अभेव। जरै सु जोगी सब की जीवन, जरै सु जग में देव ॥ 22 ॥ जरै सु आप उपावनहारा, जरै सु जगपति सांईं। जरै सु अलख अनूप है, जरै सु मरणा नांहीं ॥ 23 ॥ जरै सु अविचल राम है, जरै सु अमर अलेख। जरै सु अविगत आप है, जरै सु जग में एक ॥ 24 ॥ जरै सु अविगत आप है, जरै सु अपरम्पार। जरै सु अगम अगाध है, जरै सु सिरजनहार ॥ 25 ॥ जरै सु निज निराकार है, जरै सु निज निरधार। जरै सु निज निर्गुणमयी, जरै सु निज तत सार ॥ 26 ॥ जरै सु पूरण ब्रह्म है, जरै सु पूरणहार। जरै सु पूरण परमगुरु, जरै सु प्राण हमार ॥ 27 ॥ दादू जरै सु ज्योति स्वरूप है, जरै सु तेज अनन्त। जरै सु झिलमिल नूर है, जरै सु पुंज रहंत ॥ 28 ॥

  • 106 -