सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)
Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary
सन्त दादू दयाल जी द्वारा
श्री दादूवाणी-जरणा का अंग 5 अजर जरै रस ना झरै, पीवत थाकै नांहि। दादू सेवक सो भला, भर राखै घट मांहि ॥ 17 ॥ साधु महिमा जरणा जोगी जुग जुग जीवै, झरणा मर मर जाइ। दादू जोगी गुरुमुखी, सहजैं रहै समाइ ॥ 18 ॥ जरणा जोगी जग रहै, झरणा परलै होइ। दादू जोगी गुरुमुखी, सहज समाना सोइ ॥ 19 ॥ जरणा जोगी थिर रहै, झरणा घट फूटै। दादू जोगी गुरुमुखी, काल थैं छूटै ॥ 20 ॥ जरणा जोगी जगपती, अविनाशी अवधूत। दादू जोगी गुरुमुखी, निरंजन का पूत ॥ 21 ॥ जरै सु नाथ निरंजन बाबा, जरै सु अलख अभेव। जरै सु जोगी सब की जीवन, जरै सु जग में देव ॥ 22 ॥ जरै सु आप उपावनहारा, जरै सु जगपति सांईं। जरै सु अलख अनूप है, जरै सु मरणा नांहीं ॥ 23 ॥ जरै सु अविचल राम है, जरै सु अमर अलेख। जरै सु अविगत आप है, जरै सु जग में एक ॥ 24 ॥ जरै सु अविगत आप है, जरै सु अपरम्पार। जरै सु अगम अगाध है, जरै सु सिरजनहार ॥ 25 ॥ जरै सु निज निराकार है, जरै सु निज निरधार। जरै सु निज निर्गुणमयी, जरै सु निज तत सार ॥ 26 ॥ जरै सु पूरण ब्रह्म है, जरै सु पूरणहार। जरै सु पूरण परमगुरु, जरै सु प्राण हमार ॥ 27 ॥ दादू जरै सु ज्योति स्वरूप है, जरै सु तेज अनन्त। जरै सु झिलमिल नूर है, जरै सु पुंज रहंत ॥ 28 ॥
- 106 -
श्री दादूवाणी-जरणा का अंग 5 दादू जरै सु परम प्रकाश है, जरै सु परम उजास । जरै सु परम उदीत है, जरै सु परम विलास ॥ 29 ॥ दादू जरै सु परम पगार है, जरै सु परम विगास । जरै सु परम प्रभास है, जरै सु परम निवास ॥ 30 ॥ परमेश्वर की दयालुता दादू एक बोल भूले हरि, सो कोई न जाणै प्राण । औगुण मन आणै नहिं, और सब जाणै हरि जाण ॥ 31 ॥ सतगुरु अगम बात जानने के लिए विनय करते हैं दादू तुम जीवों के औगुण तजे, सु कारण कौन अगाध ? मेरी जरणा देख कर, मति को सीखें साध ॥ 32 ॥ धारणा पवना पानी सब पिया, धरती अरु आकास । चन्द सूर पावक मिले, पंचों एक ग्रास ॥ 33 ॥ चौदह तीनों लोक सब, ढूंगे श्वासै श्वास । दादू साधू सब जरैं, सतगुरु के विश्वास ॥ 34 ॥ इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्तियोगनाम तत्वसारमत-सर्वसाधुर्बुद्धिज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा धर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य पांचवां जरणा का अंग सम्पूर्ण ॥ अंग 5 ॥ साखी 34 ॥
- 107 -
हैरान का अंग अथ हैरान का अंग ६ दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः । वंदनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगत: ॥ 1 ॥ रतन एक बहु पारिखू, सब मिल करैं विचार । गूं गे गहिले बावरे, दादू वार न पार ॥ 2 ॥ अनेक मतवादी केते पारिख जौहरी, पंडित ज्ञाता ध्यान । जाण्या जाइ न जानिए, का कहि कथिये ज्ञान ॥ 3 ॥ केते पारिख पच मुये, कीमत कही न जाइ । दादू सब हैरान हैं, गूँगे का गुड़ खाइ ॥ 4 ॥
- 108 -
श्री दादूवाणी-हैरान का अंग 6 सब ही ज्ञानी पंडिता, सुर नर रहे उरझाइ । दादू गति गोविन्द की, क्यों ही लखी न जाइ ॥ 5 ॥ जैसा है तैसा नाम तुम्हारा, ज्यों है त्यों कह सांई । तूं आपै जाणै आपको, तहँ मेरी गम नांहि ॥ 6 ॥ केते पारिख अंत न पावैं, अगम अगोचर मांही । दादू कीमत कोई न जानै, खीर नीर की नांही ॥ 7 ॥ जीव ब्रह्म सेवा करै, ब्रह्म बराबर होइ । दादू जाणै ब्रह्म को, ब्रह्म सरीखा सोइ ॥ 8 ॥ वारपार को ना लहै, कीमत लेखा नांहि । दादू एकै नूर है, तेज पुंज सब मांहि ॥ 9 ॥ पीव पिछान हस्त पांव नहिं शीश मुख, श्रवण नेत्र कहुं कैसा । दादू सब देखैं सुनैं, कहै गहै है ऐसा ॥ 10 ॥ ‘पाया पाया’ सब कहैं, केतक ‘देहुँ दिखाइ ।’ कीमत किनहूँ ना कही, दादू रहु ल्यौ लाइ ॥ 11 ॥ अपना भंजन भर लिया, उहाँ उता ही जाण । अपणी अपणी सब कहैं, दादू बिड़द बखाण ॥ 12 ॥ पार न देवै आपना, गोप गूझ मन मांहि । दादू कोई ना लहै, केते आवैं जांहि ॥ 13 ॥ गूं गे का गुड़ का कहूँ, मन जानत है खाइ । त्यों राम रसायन पीवतां, सो सुख कह्या न जाइ ॥ 14 ॥ दादू एक जीभ केता कहूँ, पूरण ब्रह्म अगाध । वेद कतेबां मित नहीं, थकित भये सब साध ॥ 15 ॥ दादू मेरा एक मुख, कीर्ति अनन्त अपार । गुण केते परिमित नहीं, रहे विचार विचार ॥ 16 ॥
- 109 -
श्री दादूवाणी-हैरान का अंग 6 सकल शिरोमणि नाम है, तूं है तैसा नांहि। दादू कोई ना लहै, केते आवैं जांहि ॥ 17 ॥ दादू केते कह गये, अंत न आवै ओर । हमहूँ कहते जात हैं, केते कहसी होर ॥ 18 ॥ दादू मैं क्या जानूँ क्या कहूँ, उस बलिये की बात । क्या जानूँ क्यों ही रहै, मो पै लख्या न जात ॥ 19 ॥ दादू केते चल गये, थाके बहुत सुजान। बातों नाम न नीकले, दादू सब हैरान ॥ 20 ॥ ना कहीं दिट्ठा ना सुण्या, ना कोई आखणहार। ना कोई उत्थों थी फिऱ्या, ना उर वार न पार ॥ 21 ॥ परमार्थ स्वरूप नहिं मृतक नहिं जीवता, नहिं आवै नहिं जाइ। नहिं सूता नहिं जागता, नहिं भूखा नहिं खाइ ॥ 22 ॥ न तहाँ चुप ना बोलणां, मैं तैं नांहीं कोइ। दादू आपा पर नहीं, न तहाँ एक न दोइ ॥ 23 ॥ एक कहूँ तो दोइ हैं, दोइ कहूँ तो एक। यों दादू हैरान है, ज्यों है त्यों ही देख ॥ 24 ॥ देख दीवाने ह्वै गए, दादू खरे सयान। वार पार कोई ना लहै, दादू है हैरान ॥ 25 ॥ पतिव्रत निष्काम दादू करणहार जे कुछ किया, सोई हौं कर जाण। जे तूं चतुर सयाना जानराइ, तो याही परमाण ॥ 26 ॥ दादू जिन मोहनि बाजी रची, सो तुम्ह पूछो जाइ। अनेक एक तैं क्यों किये, साहिब कहि समझाइ ॥ 27 ॥ इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्ति योगनाम तत्वसारमत-सर्वसाधुर्बुद्धिज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा
- 110 -
धर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य छठा हैरान कअंग सम्पूर्ण ॥ अंग 6 ॥ साखी 27 ॥ दादूराम सत्यराम
- 111 -
अथ लै का अंग ७ दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः । वन्दनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगत: ॥ 1 ॥ लय का स्वरूप लक्षण दादू लै लागी तब जाणिये, जे कबहुँ छूट न जाइ । जीवत यों लागी रहै, मूवां मंझ समाइ ॥ 2 ॥ दादू जे नर प्राणी लै गता, सोई गत ह्वै जाइ । जे नर प्राणी लै रता, सो सहजैं रहै समाइ ॥ 3 ॥ सब तज गुण आकार के, निश्चल मन ल्यौ लाइ । आत्म चेतन प्रेम रस, दादू रहै समाइ ॥ 4 ॥
- 112 -
श्री दादूवाणी-लै का अंग 7 तन मन पवना पंच गह, निरंजन ल्यौ लाइ । जहाँ आत्म तहँ परमात्मा, दादू सहज समाइ ॥ 5 ॥ अर्थ अनुपम आप है, और अनर्थ भाई । दादू ऐसी जानि कर, तासौं ल्यौ लाई ॥ 6 ॥ लै लगाने की विधि ज्ञान भक्ति मन मूल गह, सहज प्रेम ल्यौ लाइ । दादू सब आरंभ तजि, जनि काहू संग जाइ ॥ 7 ॥ अगम संस्कार पहली था सो अब भया, अब सो आगे होइ । दादू तीनों ठौर की, बूझै बिरला कोइ ॥ 8 ॥ अध्यात्म योग समाधि सुख सुरति सौं, सहजैं सहजैं आव । मुक्ता द्वारा महल का, इहै भक्ति का भाव ॥ 9 ॥ सहज शून्य मन राखिये, इन दोनों के मांहि । लै समाधि रस पीजिये, तहाँ काल भय नांहि ॥ 10 ॥ दादू बिन पायन का पंथ है, क्यों कर पहुँचे प्राण । विकट घाट औखट खरे, मांहि शिखर असमान ॥ 11 ॥ मन ताजी चेतन चढै, ल्यौ की करै लगाम । शब्द गुरु का ताजणा, कोई पहुँचे साधु सुजान ॥ 12 ॥ सूक्ष्म मार्ग किहिं मारग ह्वै आइया, किहिं मारग ह्वै जाइ । दादू कोई ना लहै, केते करैं उपाइ ॥ 13 ॥ शून्य हि मार्ग आइया, शून्य हि मारग जाइ । चेतन पैंडा सुरति का, दादू रहु ल्यौ लाइ ॥ 14 ॥ दादू पारब्रह्म पैंडा दिया, सहज सुरति लै सार । मन का मारग मांहि घर, संगी सिरजनहार ॥ 15 ॥
- 113 -
श्री दादूवाणी-लै का अंग 7 लय राम कहै जिस ज्ञान सौं, अमृत रस पीवै । दादू दूजा छाड़ि सब, लै लागी जीवै ॥ 16 ॥ राम रसायन पीवतां, जीव ब्रह्म ह्वै जाइ । दादू आत्म राम सौं, सदा रहै ल्यौ लाइ ॥ 17 ॥ रस रंग सुरति समाइ सन्मुख रहै, जुग जुग जन पूरा। दादू प्यासा प्रेम का, रस पीवै सूरा ॥ 18 ॥ अध्यात्म दादू जहाँ जगद्गुरु रहत है, तहाँ जे सुरति समाइ । तो इन ही नैनहुँ उलट कर, कौतुक देखै आइ ॥ 19 ॥ अख्यूं पसण के पिरी, भिरे उलथौं मंझ। जिते बैठो मां पिरी, निहारी दो हंझ ॥ 20 ॥ दादू उलट अनूठा आप में, अंतर सोध सुजाण । सो ढिग तेरे बावरे, तज बाहर की बाण ॥ 21 ॥ सुरति अपूठी फेरि कर, आत्म मांही आन । लाग रहै गुरुदेव सौं, दादू सोई सयान ॥ 22 ॥ सूक्ष्म सौंज अर्चा बंदगी जहाँ आत्म तहँ राम है, सकल रह्या भरपूर । अन्तर्गत ल्यौ लाइ रहु, दादू सेवक सूर ॥ 23 ॥ दादू अन्तर्गत ल्यौ लाइ रहु, सदा सुरति सौं गाइ । यहु मन नाचै मगन ह्वै, भावै ताल बजाइ ॥ 24 ॥ दादू पावै सुरति सौं, बाणी बाजै ताल । यहु मन नाचै प्रेम सौं, आगे दीन दयाल ॥ 25 ॥ दादू सब बातन की एक है, दुनिया तैं दिल दूर । सांई सेती संग कर, सहज सुरति लै पूर ॥ 26 ॥
- 114 -
श्री दादूवाणी-लै का अंग 7 दादू एक सुरति सौं सब रहें, पंचों उनमनि लाग। यहु अनुभव उपदेश यहु, यहु परम योग वैराग ॥ 27 ॥ दादू सहजैं सुरति समाइ ले, पारब्रह्म के अंग। अरस परस मिल एक है, सन्मुख रहबा संग ॥ 28 ॥ सुरति सदा सन्मुख रहै, जहाँ तहाँ लै लीन। सहज रूप सुमिरण करै, निष्कामी दादू दीन ॥ 29 ॥ सुरति सदा साबति रहै, तिनके मोटे भाग। दादू पीवैं राम रस, रहें निरंजन लाग ॥ 30 ॥ सूक्ष्म सौंज दादू सेवा सुरति सौं, प्रेम प्रीति सौं लाइ। जहाँ अविनाशी देव है, तहँ सुरति बिना को जाइ ॥ 31 ॥ विनती दादू ज्यों वै बरत गगन तैं टूटै, कहाँ धरणी कहँ ठाम। लागी सुरति अंग तैं छूटै, सो कत जीवै राम ॥ 32 ॥ अध्यात्म सहज योग सुख में रहै, दादू निर्गुण जाण। गंगा उलटी फेरि कर, जमुना मांहि आण ॥ 33 ॥ लय परआतम सो आत्मा, ज्यों जल उदक समान। तन मन पाणी लौंण ज्यों, पावै पद निर्वाण ॥ 34 ॥ मन ही सौं मन सेविये, ज्यों जल जलहि समाइ। आत्म चेतन प्रेम रस, दादू रहु ल्यौ लाइ ॥ 35 ॥ छाड़ै सुरति शरीर को, तेज पुंज में आइ। दादू ऐसे मिल रहै, ज्यों जल जलहि समाइ ॥ 36 ॥ यों मन तजै शरीर को, ज्यों जागत सो जाइ। दादू बिसरै देखतां, सहज सदा ल्यौ लाइ ॥ 37 ॥
- 115 -
श्री दादूवाणी-लै का अंग 7 जिहि आसन पहली प्राण था, तिहि आसन ल्यौ लाइ । जे कुछ था सोई भया, कछू न व्यापै आइ ॥ 38 ॥ तन मन अपणा हाथ कर, ताहि सौं ल्यौ लाइ । दादू निर्गुण राम सौं, ज्यों जल जलहि समाइ ॥ 39 ॥ एक मना लागा रहै, अंत मिलेगा सोइ । दादू जाके मन बसै, ताको दर्शन होइ ॥ 40 ॥ दादू निबहै त्यौं चलै, धीरे धीरज मांहि । परसेगा पीव एक दिन, दादू थाके नांहि ॥ 41 ॥ लय जब मन मृतक ह्वै रहै, इन्द्री बल भागा । काया के सब गुण तजै, निरंजन लागा ॥ 42 ॥ आदि अंत मधि एक रस, टूटै नहीं धागा । दादू ऐकै रह गया, तब जाणी जागा ॥ 43 ॥ जब लग सेवग तन धरै, तब लग दूसर आहि । एकमेक ह्वै मिलि रहै, तो रस पीवन तैं जाइ ॥ 44 ॥ ये दोनों ऐसी कहैं, कीजे कौन उपाइ । ना मैं एक, न दूसरा, दादू रहु ल्यौ लाइ ॥ 45 ॥ इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्तियोगनाम तत्वसारमत-सर्वसाधुर्बुद्धिज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा धर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य सातवां लै का अंग सम्पूर्ण ॥ अंग 7 ॥ साखी 45 ॥
- 116 -
निष्कर्म पतिव्रता का अंग www.dadooram.org
अथ निष्कर्मी पतिव्रता का अंग ८ मंगलाचरण दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः । वन्दनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगत: ।। 1 ।। एक तुम्हारे आसरे, दादू इहि विश्वास । राम भरोसा तोर है, नहिं करणी की आस ।। 2 ।। रहणी राजस ऊपजै, करणी आपा होइ । सबथैं दादू निर्मला, सुमिरण लागा सोइ ।। 3 ।। दादू मन अपना लै लीन कर, करणी सब जंजाल । साधू सहजैं निर्मला, आपा मेट संभाल ।। 4 ।।
- 117 -
श्री दादूवाणी-निष्कर्म पतिव्रता का अंग 8 दादू सिद्धि हमारे सांइयां, करामात करतार । ऋद्धि हमारे राम है, आगम अलख अपार ॥ 5 ॥ गोविन्द गोसांई तुम्हीं आमचे गुरु, तुम्हे अमचां ज्ञान । तुम्हे अमचे देव, तुम्हे अमचा ध्यान ॥ 6 ॥ तुम्हीं आमची पूजा, तुम्हीं आमची पाती । तुम्हीं आमचा तीर्थ, तुम्हीं आमची जाती ॥ 7 ॥ तुम्हीं आमचा नाद, तुम्हीं आमचा भेद । तुम्हीं आमचा पुराण, तुम्हीं आमचा वेद ॥ 8 ॥ तुम्हीं आमची युक्ति, तुम्हीं आमचा योग । तुम्हीं आमचा वैराग्य, तुम्हीं आमचा भोग ॥ 9 ॥ तुम्हीं आमची जीवनी, तुम्हीं आमचा जप । तुम्हीं आमचा साधन, तुम्हीं आमचा तप ॥ 10 ॥ तुम्हीं आमचा शील, तुम्हीं आमचा संतोष । तुम्हीं आमची मुक्ति, तुम्हीं आमचा मोक्ष ॥ 11 ॥ तुम्हीं आमचा शिव, तुम्हीं आमची शक्ति। तुम्हीं आमचा आगम, तुम्हीं आमची उक्ति ॥ 12 ॥ तूं सत्य तूं अविगत तूं अपरंपार, तूं निराकार तुम्हचा नाम । दादू चा विश्राम, देहु देहु अवलम्बन राम ॥ 13 ॥ दादू राम कहूँ ते जोड़बा, राम कहूँ ते साखि । राम कहूँ ते गाइबा, राम कहूँ ते राखि ॥ 14 ॥ दादू कुल हमारे केशवा, सगा तो सिरजनहार । जाति हमारी जगद्गुरू, परमेश्वर परिवार ॥ 15 ॥ दादू एक सगा संसार में, जिन हम सिरजे सोइ । मनसा वाचा कर्मणा, और न दूजा कोइ ॥ 16 ॥
- 118 -
श्री दादूवाणी-निष्कर्म पतिव्रता का अंग 8 स्मरण नाम निःसंशय सांई सन्मुख जीवतां, मरतां सन्मुख होइ । दादू जीवन मरण का, सोच करै जनि कोइ ॥ 17 ॥ पतिव्रत साहिब मिल्या तो सब मिले, भेंटे भँटा होइ । साहिब रह्या तो सब रहे, नहीं तो नाहीं कोइ ॥ 18 ॥ दादू रीझै राम पर, अनत न रीझै मन। मीठा भावै एक रस, दादू सोई जन ॥ 19 ॥ दादू मेरे हृदय हरि बसै, दूजा नांही और। कहो कहाँ धौं राखिये, नहीं आन को ठौर ॥ 20 ॥ दादू नारायण नैना बसै, मनही मोहन राइ। हिरदा मांही हरि बसै, आतम एक समाइ ॥ 21 ॥ दादू तन मन मेरा पीव सौं, एक सेज सुख सोइ। गहिला लोग न जाणही, पच पच आपा खोइ ॥ 22 ॥ दादू एक हमारे उर बसै, दूजा मेल्या दूर। दूजा देखत जाइगा, एक रह्या भरपूर ॥ 23 ॥ निश्चल का निश्चल रहै, चंचल का चल जाइ। दादू चंचल छाड़ि सब, निश्चल सौं ल्यौ लाइ ॥ 24 ॥ साहिब रहतां सब रह्या, साहिब जातां जाइ। दादू साहिब राखिये, दूजा सहज स्वभाइ ॥ 25 ॥ मन चित मनसा पलक मैं, सांई दूर न होइ। निष्कामी निरखै सदा, दादू जीवन सोइ ॥ 26 ॥ कथनी बिना करणी जहाँ नाम तहँ नीति चाहिये, सदा राम का राज। निर्विकार तन मन भया, दादू सीझै काज ॥ 27 ॥
- 119 -
श्री दादूवाणी-निष्कर्म पतिव्रता का अंग 8 सुन्दरी विलाप जिसकी खूबी, खूब सब, सोई खूब सँभार। दादू सुन्दरी खूब सौं, नखशिख साज सँवार ॥ 28 ॥ दादू पंच आभूषण पीव कर, सोलह सब ही ठांव। सुन्दरी यहु श्रृंगार करि, ले ले पीव का नांव ॥ 29 ॥ यहु व्रत सुन्दरी ले रहै, तो सदा सुहागिनी होइ। दादू भावै पीव कौं, ता सम और न कोइ ॥ 30 ॥ पतिव्रता निष्काम साहिब जी का भावता, कोई करै कलि मांहि। मनसा वाचा कर्मना, दादू घटि घटि नांहि ॥ 31 ॥ आज्ञा मांहीं बैसै ऊठै, आज्ञा आवै जाइ। आज्ञा मांहीं लेवै देवै, आज्ञा पहरै खाइ ॥ 32 ॥ आज्ञा मांही बाहर भीतर, आज्ञा रहै समाइ। आज्ञा मांही तन मन राखै, दादू रहै ल्यौ लाइ ॥ 33 ॥ पतिव्रता गृह आपने, करै खसम की सेव। ज्यों राखै त्यों ही रहै, आज्ञाकारी टेव ॥ 34 ॥ सुन्दरी विलाप दादू नीच ऊँच कुल सुन्दरी, सेवा सारी होइ। सोई सुहागिन कीजिये, रूप न पीजे धोइ ॥ 35 ॥ दादू जब तन मन सौंप्या राम को, ता सन क्या व्यभिचार। सहज शील संतोष सत, प्रेम भक्ति लै सार ॥ 36 ॥ पर पुरुषा सब परहरै, सुन्दरी देखै जागि। अपणा पीव पिछाण करि, दादू रहिये लागि ॥ 37 ॥ आन पुरुष हूँ बहिनड़ी, परम पुरुष भरतार। हूँ अबला समझं नहीं, तूं जानै करतार ॥ 38 ॥
- 120 -
श्री दादूवाणी-निष्कर्म पतिव्रता का अंग 8 जिसका तिसकौं दीजिये, सांई सन्मुख आइ। दादू नख शिख सौंप सब, जनि यहु बंट्या जाइ ॥ 39 ॥ सारा दिल सांई सौं राखै, दादू सोई सयान। जे दिल बंटै आपना, सो सब मूढ़ अयान ॥ 40 ॥ दादू सारों सौं दिल तोरि कर, सांई सौं जोड़ै। सांई सेती जोड़ करि, काहे को तोड़ै ॥ 41 ॥ साहिब देवै राखणा, सेवक दिल चोरै। दादू सब धन साह का, भूला मन थोरै ॥ 42 ॥ पतिव्रत दादू मनसा वाचा कर्मना, अंतर आवै एक। ताको प्रत्यक्ष राम जी, बातें और अनेक ॥ 43 ॥ दादू मनसा वाचा कर्मना, हिरदै हरि का भाव। अलख पुरुष आगे खड़ा, ताके त्रिभुवन राव ॥ 44 ॥ दादू मनसा वाचा कर्मना, हरि जी सौं हित होइ। साहिब सन्मुख संग है, आदि निरंजन सोइ ॥ 45 ॥ दादू मनसा वाचा कर्मणा, आतुर कारण राम। सम्रथ सांई सब करै, परगट पूरे काम ॥ 46 ॥ नारी पुरुषा देख करि, पुरुषा नारी होइ। दादू सेवक राम का, शीलवन्त है सोइ ॥ 47 ॥ आन लग्न व्यभिचार पर पुरुषा रत बांझणी, जाणे जे फल होइ। जन्म बिगोवै आपना, दादू निष्फल सोइ ॥ 48 ॥ दादू तज भरतार को, पर पुरुषा रत होइ। ऐसी सेवा सब करैं, राम न जाने सोइ ॥ 49 ॥
- 121 -
श्री दादूवाणी-निष्कर्म पतिव्रता का अंग 8 पतिव्रत नारी सेवक तब लगै, जब लग सांई पास। दादू परसै आन को, ताकी कैसी आस ॥ 50 ॥ आन लगन व्यभिचार दादू नारी पुरुष को, जाने जे वश होइ। पीव की सेवा ना करै, कामणिगारी सोइ ॥ 51 ॥ करूणा कीया मन का भावता, मेटी आज्ञाकार। क्या ले मुख दिखलाइये, दादू उस भर्तार ॥ 52 ॥ आन लग्न व्यभिचार करामात कलंक है, जाकै हिरदै एक। अति आनन्द व्यभिचारिणी, जाके खसम अनेक ॥ 53 ॥ दादू पतिव्रता के एक है, व्यभिचारिणी के दोइ। पतिव्रता व्यभिचारिणी, मेला क्यों कर होइ ॥ 54 ॥ पतिव्रता के एक है, दूजा नांही आन। व्यभिचारिणी के दोइ हैं, पर घर एक समान ॥ 55 ॥ सुन्दरी सुहाग दादू पुरुष हमारा एक है, हम नारी बहु अंग। जे जे जैसी ताहि सौं, खेलैं तिस हि रंग ॥ 56 ॥ पतिव्रत दादू रहता राखिये, बहता देइ बहाइ। बहते संग न जाइये, रहते सौं ल्यौ लाइ ॥ 57 ॥ जनि बाझैं काहू कर्म सौं, दूजै आरंभ जाइ। दादू ऐकै मूल गहि, दूजा देइ बहाइ ॥ 58 ॥ बावें देखि न दाहिने, तन मन सन्मुख राखि। दादू निर्मल तत्त्व गह, सत्य शब्द यहु साखि ॥ 59 ॥ दादू दूजा नैन न देखिये, श्रवणहुँ सुने न जाइ। जिह्या आन न बोलिये, अंग न और सुहाइ ॥ 60 ॥
- 122 -
श्री दादूवाणी-निष्कर्म पतिव्रता का अंग 8 चरणहुँ अनत न जाइये, सब उलटा मांहि समाइ । उलट अपूठा आप में, दादू रहु ल्यौ लाइ ॥ 61 ॥ दादू दूजे अंतर होत है, जनि आने मन मांहि । तहाँ ले मन को राखिये, जहँ कुछ दूजा नांहि ॥ 62 ॥ भ्रम विध्वंस भ्रम तिमिर भाजै नहीं, रे जिय आन उपाइ । दादू दीपक साज ले, सहजैं ही मिट जाइ ॥ 63 ॥ दादू सो वेदन नहीं बावरे, आन किये जे जाइ । सब दुख भंजन सांइयाँ, ताहि सौं ल्यौ लाइ ॥ 64 ॥ दादू औषध मूली कुछ नहीं, ये सब झूठी बात । जे औषध ही जीविये, तो काहे को मर जात ॥ 65 ॥ पतिव्रत मूल गहै सो निश्चल बैठा, सुख में रहै समाइ । डाल पान भ्रमत फिरै, वेदों दिया बहाइ ॥ 66 ॥ सो धक्का सुनहाँ को देवै, घर बाहर काढै । दादू सेवक राम का, दरबार न छाड़े ॥ 67 ॥ साहिब का दर छाड़ि कर, सेवक कहीं न जाय । दादू बैठा मूल गह, डालों फिरै बलाय ॥ 68 ॥ दादू जब लग मूल न सींचिये, तब लग हरा न होइ । सेवा निष्फल सब गई, फिर पछताना सोइ ॥ 69 ॥ दादू सींचे मूल के, सब सींच्या विस्तार । दादू सींचे मूल बिन, बाद गई बेगार ॥ 70 ॥ सब आया उस एक में, डाल पान फल फूल । दादू पीछे क्या रह्या, जब निज पकड़या मूल ॥ 71 ॥ खेत न निपजै बीज बिन, जल सींचे क्या होइ । सब निष्फल दादू राम बिन, जानत है सब कोइ ॥ 72 ॥
- 123 -
श्री दादूवाणी-निष्कर्म पतिव्रता का अंग 8 दादू जब मुख मांहि मेलिये, तब सब ही तृप्ता होइ। मुख बिन मेले आन दिश, तृप्ति न माने कोइ ॥ 73 ॥ जब देव निरंजन पूजिये, तब सब आया उस मांहि। डाल पान फल फूल सब, दादू न्यारे नांहि ॥ 74 ॥ दादू टीका राम को, दूसर दीजे नांहि। ज्ञान ध्यान तप भेष पक्ष, सब आये उस मांहि ॥ 75 ॥ साधू राखै राम को, संसारी माया। संसारी पल्लव गहै, मूल साधू पाया ॥ 76 ॥ आन लगन व्यभिचार दादू जे कुछ कीजिये, अविगत बिन आराध। कहबा सुनबा देखबा, करबा सब अपराध ॥ 77 ॥ सब चतुराई देखिए, जे कुछ कीजै आन। दादू आपा सौंपि सब, पीव को लेहु पिछान ॥ 78 ॥ पतिव्रत दादू दूजा कुछ नहीं, एक सत्य कर जान। दादू दूजा क्या करै, जिन एक लिया पहचान ॥ 79 ॥ दादू कोई वांछै मुक्ति फल, कोइ अमरापुर वास। कोई वांछै परमगति, दादू राम मिलन की प्यास ॥ 80 ॥ तुम हरि हिरदै हेत सौं, प्रगटहु परमानन्द। दादू देखै नैन भर, तब केता होइ आनन्द ॥ 81 ॥ प्रेम पियाला राम रस, हमको भावै येहि। रिधि सिधि मांगैं मुक्ति फल, चाहें तिनको देहि ॥ 82 ॥ कोटि वर्ष क्या जीवना, अमर भये क्या होइ। प्रेम भक्ति रस राम बिन, का दादू जीवन सोइ ॥ 83 ॥ कछू न कीजे कामना, सगुण निर्गुण होहि। पलट जीव तैं ब्रह्म गति, सब मिलि मानैं मोहि ॥ 84 ॥
- 124 -
श्री दादूवाणी-निष्कर्म पतिव्रता का अंग 8 घट अजरावर ह्वै रहै, बन्धन नांही कोइ । मुक्ता चौरासी मिटै, दादू संशय सोइ ॥ 85 ॥ लाँबि रस निकटि निरंजन लाग रहु, जब लग अलख अभेव । दादू पीवै राम रस, निहकामी निज सेव ॥ 86 ॥ परिचय पतिव्रत सालोःय संगति रहै, सामीप्य सन्मुख सोइ । सारूप्य सारीखा भया, सायुज्य एकै होइ ॥ 87 ॥ राम रसिक वांछै नहीं, परम पदारथ चार । अठसिधि नव निधि का करै, राता सिरजनहार ॥ 88 ॥ आन लग्न व्यभिचार स्वारथ सेवा कीजिये, ताथैं भला न होइ । दादू ऊसर बाहि कर, कोठा भरै न कोइ ॥ 89 ॥ सुत वित मांगैं बावरे, साहिब सी निधि मेलि । दादू वे निष्फल गये, जैसे नागर बेलि ॥ 90 ॥ फल कारण सेवा करै, जाचै त्रिभुवन राव । दादू सो सेवक नहीं, खेलै अपना दाव ॥ 91 ॥ सहकामी सेवा करैं, मागैं मुग्ध गँवार । दादू ऐसे बहुत हैं, फल के भूँचनहार ॥ 92 ॥ स्मरण नाम महात्म तन मन लै लागा रहै, राता सिरजनहार । दादू कुछ मांगैं नहीं, ते बिरला संसार ॥ 93 ॥ दादू सांई को संभालतां, कोटि विघ्न टल जांहि । राई मन बैसंधरा, केते काठ जलांहि ॥ 94 ॥
- 125 -