सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)
Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary
सन्त दादू दयाल जी द्वारा
पृष्ठ 22, कुल 504 में से
संदर्भ में पढ़ेंश्री दादूवाणी-दादूवाणी के राग नाम कालहि मेट सजीवनी, पारस घर आया । उपजन, दया, निर्वैरता, सुंदरि पिव पाया ॥ 6 ॥ कस्तूरी की बॉंस ले, निन्दा परिहरिये । निगुणा नेह निवार कर, हरी बिनती करिये ॥ 7 ॥ साखीभूत बेली बधी, अबिहड़ अंग लागा । अमर भये अरु थिर हुवै, हरि-संगति पागा ॥ 8 ॥ दादू दीनदयाल की, बानी बिस्वाबीस । सकल अंक सो सोध कर, अंग धरे सैंतीस ॥ 9 ॥ इन सैंतीसों अंग में, परमारथ गाया । 'महानन्द' मुक्ता भया, गुरु दादू पाया ॥ 10 ॥ दादूवाणी के राग नाम राग विविध बहु शोध कर, हरि का गुण गाया । साध महामुनि जे भये, परमेश्वर पाया ॥ 1 ॥ प्रथम गौड़ी मालवा, कीया कल्याना । कनड़ा अड़ाणा आण कर, केदार ठाना ॥ 2 ॥ मारू रामकली भली, आशावरि सिन्धूड़ा । देवगन्धार कलिंगडा, परजिया पाया ॥ 3 ॥ भाणमली गायन रली, सारँग सार तोडी । हुसैनी बंगाली गावताँ, ऐसे मन होडी ॥ 4 ॥ नटनारायण सोरठी, गुंड प्रेम अपारा । बिलावल सोहे सदा, सोहे रस सारा ॥ 5 ॥ बसंत भैरूं ललिता भनी, जैतश्री सवाई । धनाश्री और अनन्त की, मिल आरति गाई ॥ 6 ॥
- 22 -