सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)
Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary
सन्त दादू दयाल जी द्वारा
पृष्ठ 28, कुल 504 में से
संदर्भ में पढ़ेंश्री दादूवाणी-गुरुदेव का अंग 1 दया विनती दादू कहै सतगुरु शब्द सुनाइ करि, भावै जीव जगाइ। भावै अन्तरि आप कहि, अपने अंग लगाइ ॥ 24 ॥ सतगुरु शब्द बाण दादू बाहरि सारा देखिये, भीतरि किया चूर। सतगुरु शब्दों मारिया, जाण न पावै दूर ॥ 25 ॥ दादू सतगुरु मारे शब्द सौं, निरखि निरखि निज ठौर। राम अकेला रह गया, चित्त न आवै और ॥ 26 ॥ दादू हमको सुख भया, साध शब्द गुरु ज्ञान। सुधि बुधि सोधी समझकर, पाया पद निर्वाण ॥ 27 ॥ सतगुरु शब्द बाण दादू शब्द बाण गुरु साध के, दूर दिसन्तरि जाइ। जिहि लागे सो ऊबरे, सूते लिये जगाइ ॥ 28 ॥ सतगुरु शब्द मुख सौं कह्या, क्या नेड़े क्या दूर। दादू सिष श्रवणहुँ सुण्या, सुमिरण लागा सूर ॥ 29 ॥ करनी बिना कथनी शब्द दूध घृत राम रस, मथि करि काढै कोइ। दादू गुरु गोविन्द बिन, घट घट समझि न होइ ॥ 30 ॥ शब्द दूध घृत राम रस, कोई साध बिलोवणहार। दादू अमृत काढ़ि ले, गुरुमुखि गहै विचार ॥ 31 ॥ घीव दूध में रमि रह्या, व्यापक सब ही ठौर। दादू वक्ता बहुत हैं, मथि काढैं ते और ॥ 32 ॥ कामधेनु घट घीव है, दिन दिन दुर्बल होइ। गौरू ज्ञान न ऊपजै, मथि नहिं खाया सोइ ॥ 33 ॥
- 28 -