देवी भागवत महापुराण
Devi Bhagavata Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
पृष्ठ 159, कुल 889 में से
संदर्भ में पढ़ें| १५० | श्रीमद्देवीभागवत | [ अ० १६ |

| महालक्ष्मीरूवाच
शृणु शौरे वचो मह्यं सगुणाऽहं चतुर्भुजा।
मां जानासि न जानासि निर्गुणां सगुणालयाम्॥ १४

त्वं जानीहि महाभाग तया तत्प्रकटीकृतम्।
पुण्यं भागवतं विद्धि वेदसारं शुभावहम्॥ १५

कृपां च महतीं मन्ये देव्याः शत्रुनिषूदन।
यया प्रोक्तं परं गुह्यं हिताय तव सुव्रत॥ १६

रक्षणीयं सदा चित्ते न विस्मार्यं कदाचन।
सारं हि सर्वशास्त्राणां महाविद्याप्रकाशितम्॥ १७

नातः परं वेदितव्यं वर्तते भुवनत्रये।
प्रियोऽसि खलु देव्यास्त्वं तेन ते व्याहृतं वचः॥ १८

व्यास उवाच
इति श्रुत्वा वचो देव्या महालक्ष्म्याश्चतुर्भुजः।
दधार हृदये नित्यं मत्वा मन्त्रमनुत्तमम्॥ १९

कालेन कियता तत्र तन्नाभिकमलोद्भवः।
ब्रह्मा दैत्यभयात्त्रस्तो जगाम शरणं हरेः॥ २०

ततः कृत्वा महायुद्धं हत्वा तौ मधुकैटभौ।
जजाप भगवान्विष्णुः श्लोकार्धं विशदाक्षरम्॥ २१

जपन्तं वासुदेवं च दृष्ट्वा देवः प्रजापतिः।
पप्रच्छ परमप्रीतः कञ्जजः कमलापतिम्॥ २२

किं त्वं जपसि देवेश त्वत्तः कोऽप्यधिकोऽस्ति वै।
यत्स्मृत्वा पुण्डरीकाक्ष प्रीतोऽसि जगदीश्वर॥ २३

हरिरुवाच
मयि त्वयि च या शक्तिः क्रियाकारणलक्षणा।
विचारय महाभाग या सा भगवती शिवा॥ २४

यस्याधारे जगत्सर्वं तिष्ठत्यत्र महार्णवे।
साकारा या महाशक्तिरमेया च सनातनी॥ २५ | महालक्ष्मी बोलीं—हे शौरे! मेरी बात सुनिये। मैं सगुणरूपा चतुर्भुजा भगवती हूँ। आप मुझे जानते हों या न जानते हों, किंतु मैं सब गुणोंका आलय होती हुई निर्गुणा भी हूँ॥ १४॥

हे महाभाग! आप यह जान लें कि वह अर्धश्लोक उसी पराशक्तिने कहा था। आप उसे सब वेदोंका तत्त्वस्वरूप, कल्याणकारी और पुण्यप्रद श्रीमद्देवीभागवत समझिये। हे शत्रुमर्दिन! हे सुव्रत! मैं भगवतीकी परम कृपा मानती हूँ, जिसने ऐसा गुप्त एवं परम रहस्यमय मन्त्र आपके कल्याणके लिये कहा है॥ १५-१६॥

आप इसे सर्वदा चित्तमें रखिये और कभी भी इसे विस्मृत न कीजिये; यह सब शास्त्रोंका सार है तथा महाविद्याके द्वारा प्रकाशित किया गया है॥ १७॥

इससे बढ़कर त्रिभुवनमें कुछ भी ज्ञातव्य नहीं है। आप निश्चय ही देवीके परम प्रिय हैं, इसीलिये उन्होंने यह मन्त्र आपको बताया है॥ १८॥

व्यासजी बोले—महादेवी लक्ष्मीके इस वचनको सुनकर चतुर्भुज भगवान् विष्णुने इसे सर्वश्रेष्ठ मन्त्र समझकर सदाके लिये हृदयमें धारण कर लिया॥ १९॥

कुछ दिनोंके बाद उनके नाभिकमलसे उत्पन्न ब्रह्माजी दैत्योंके भयसे डरकर भगवान् विष्णुकी शरणमें गये। तब वे भगवान् विष्णु भयंकर युद्ध करके मधु-कैटभका वधकर उस विशद अक्षरोंवाले श्लोकार्धरूप मन्त्रका जप करने लगे॥ २०-२१॥

भगवान् वासुदेवको जप करते हुए देखकर प्रजापति ब्रह्माजीने प्रेमपूर्वक कमलापतिसे पूछा—हे देवेश! हे पुण्डरीकाक्ष! हे जगदीश्वर! आप किसका जप कर रहे हैं? आपसे भी बढ़कर दूसरा कौन है, जिसका ध्यान करके आप इतने प्रसन्न हो रहे हैं?॥ २२-२३॥

विष्णु बोले—हे महाभाग! विचार कीजिये कि आपमें और मुझमें जो कार्यकारणस्वरूपा शक्ति विद्यमान है, वे ही भगवती शिवा हैं। जिनके आधारपर एकार्णव महासागरमें यह समस्त जगत् ठहरा हुआ है। जो महाशक्ति साकार, असीम तथा सनातनी भगवती हैं और यह समस्त जड-चेतन |