देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण
Devi Bhagavata Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
DevanagariHindipublished889 पृष्ठ
पृष्ठ 352, कुल 889 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 352
अ० १९] तृतीय स्कन्ध ३४३
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| युधाजिदथ राजेशस्तानुवाच महीपतीन्।
अहमेनं हनिष्यामि कन्यार्थे नात्र संशयः॥ ५३ | इसके बाद राजा युधाजित्ने उन नरेशोंसे कहा—राजकुमारीको प्राप्त करनेके लिये मैं इसे मार डालूँगा, इसमें कोई संशय नहीं है॥ ५३॥ |
| केरलाधिपतिः प्राह तं तदा नीतिसत्तमः।
नात्र युद्धं प्रकर्तव्यं राजन्निच्छास्वयंवरे॥ ५४

बलेन हरणं नास्ति नात्र शुल्कस्वयंवरः।
कन्येच्छयात्र वरणं विवादः कीदृशस्त्विह॥ ५५ | तब महान् नीतिज्ञ केरलनरेशने उस युधाजित्से कहा—हे राजन्! इच्छास्वयंवरमें युद्ध नहीं करना चाहिये। यह शुल्कस्वयंवर भी नहीं है, अतः कन्याका बलपूर्वक हरण भी नहीं किया जाना चाहिये। इसमें तो कन्याकी इच्छासे पति चुनना निर्धारित है; तो फिर इसमें विवाद कैसा?॥ ५४-५५॥ |
| अन्यायेन त्वया पूर्वमसौ राज्यात्प्रवासितः।
दौहित्रायार्पितं राज्यं बलवन्नृपसत्तम॥ ५६ | हे नृपश्रेष्ठ! आपने पहले तो इस सुदर्शनको अन्यायपूर्वक राज्यसे निकाल दिया और अपने दौहित्रको बलपूर्वक उस राज्यका स्वामी बना दिया॥ ५६॥ |
| काकुत्स्थोऽयं महाभाग कोसलाधिपतेः सुतः।
कथमेनं राजपुत्रं हनिष्यसि निरागसम्॥ ५७ | हे महाभाग! यह सूर्यवंशी राजकुमार कोसल-नरेशका सुपुत्र है। इस निरपराध राजकुमारका वध आप क्यों करेंगे?॥ ५७॥ |
| लप्स्यसे तत्फलं नूनमनयस्य नृपोत्तम।
शास्तास्ति कश्चिदायुष्मञ्जगतोऽस्य जगत्पतिः॥ ५८ | हे नृपोत्तम! आपको अन्यायका फल अवश्य ही मिलेगा। हे आयुष्मन्! इस संसारपर शासन करनेवाला कोई और ही जगत्पति परमेश्वर है॥ ५८॥ |
| धर्मो जयति नाधर्मः सत्यं जयति नानृतम्।
मानयं कुरु राजेन्द्र त्यज पापमतिं किल॥ ५९ | धर्मकी जय होती है, अधर्मकी नहीं। सत्यकी जय होती है, असत्यकी नहीं। अतएव हे राजेन्द्र! आप अन्याय न कीजिये और इस प्रकारके पापमय विचारका सर्वथा परित्याग कर दीजिये॥ ५९॥ |
| दौहित्रस्तव सम्प्राप्तः सोऽपि रूपसमन्वितः।
राज्ययुक्तस्तथा श्रीमान् कथं तं न वरिष्यति॥ ६० | आपका दौहित्र यहाँ आया ही है। वह भी अत्यन्त रूपवान् और राज्य तथा लक्ष्मीसे सम्पन्न है; तब भला कन्या उसका वरण क्यों नहीं करेगी?॥ ६०॥ |
| अन्ये राजसुताः कामं वर्तन्ते बलवत्तराः।
कन्यास्वयंवरे कन्या स्वीकरिष्यति साम्प्रतम्॥ ६१ | अन्य एकसे बढ़कर एक बलवान् राजकुमार आये हैं। इस स्वयंवरमें कन्या शशिकला किसी भी राजकुमारको अपनी इच्छासे चुन लेगी॥ ६१॥ |
| वृते तथा विवादः कः प्रवदन्तु महीभुजः।
परस्परं विरोधोऽत्र न कर्तव्यो विजानता॥ ६२ | हे राजागण! अब आप ही लोग बतायें कि इस प्रकारके विवाहमें विवाद ही क्या? विवेकवान् पुरुषको इस विषयमें परस्पर विरोधभाव नहीं रखना चाहिये॥ ६२॥ |
इति श्रीमद्देवीभागवते महापुराणेऽष्टादशसाहस्रयां संहितायां तृतीयस्कन्धे राजसंवादवर्णनं नामैकोनविंशोऽध्यायः॥ १९॥