भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 401, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 401

| ३९२ | श्रीमद्देवीभागवत | [ अ० २९ | | :--- | :--- |

पट्टराज्ञी भव त्वं मे मन्दोदर्युपरि स्फुटम्।
दासोऽस्मि तव तन्वङ्गि स्वामिनी भव भामिनि॥ ६५तुम मेरी बात मानकर मन्दोदरीसे भी बड़ी पटरानी बन जाओ, मैं सत्य कहता हूँ। हे तन्वंगि! मैं तुम्हारा दास हूँ। हे भामिनि! तुम मेरी स्वामिनी हो जाओ॥ ६५॥
जेताहं लोकपालानां पतामि तव पादयोः।
करं गृहाण मेऽद्य त्वं सनाथं कुरु जानकि॥ ६६समस्त लोकपालोंपर विजय प्राप्त करनेवाला मैं तुम्हारे चरणोंपर पड़ता हूँ। हे जनकनन्दिनि! तुम इस समय मेरा हाथ पकड़ लो और मुझे सनाथ कर दो॥ ६६॥
पिता ते याचितः पूर्वं मया वै त्वत्कृतेऽबले।
जनको मामुवाचेत्थं पणबन्धो मया कृतः॥ ६७हे अबले! मैंने पहले भी तुम्हारे पिता जनकसे तुम्हें प्राप्त करनेके लिये याचना की थी, किंतु उस समय उन्होंने मुझसे यह कहा था कि मैं [धनुषभंगकी] शर्त रख चुका हूँ॥ ६७॥
रुद्रचापभयान्नाहं सम्प्राप्तस्तु स्वयंवरे।
मनो मे संस्थितं तावन्निमग्नं विरहातुरम्॥ ६८शंकरजीके धनुषके भयके कारण मैं उस समय स्वयंवरमें सम्मिलित नहीं हुआ था। उसी समयसे विरह-वेदनासे पीड़ित मेरा मन तुममें ही लगा हुआ है॥ ६८॥
वनेऽत्र संस्थितां श्रुत्वा पूर्वानुरागमोहितः।
आगतोऽस्म्यसितापाङ्गि सफलं कुरु मे श्रमम्॥ ६९हे श्याम नयनोंवाली! तुम इस वनमें रह रही हो—यह सुनकर तुम्हारे प्रति पूर्व प्रेमके अधीन हुआ मैं यहाँ आया हूँ; अब तुम मेरा परिश्रम सार्थक कर दो॥ ६९॥

इति श्रीमद्देवीभागवते महापुराणेऽष्टादशसाहस्र्यां संहितायां तृतीयस्कन्धे रामचरित्रवर्णनं नामाष्टाविंशोऽध्यायः॥ २८॥

अथैकोनत्रिंशोऽध्यायः

सीताहरण, रामका शोक और लक्ष्मणद्वारा उन्हें सान्त्वना देना

व्यास उवाच
तदाकर्ण्य वचो दुष्टं जानकी भयविह्वला।
वेपमाना स्थिरं कृत्वा मनो वाचमुवाच ह॥ १

पौलस्त्य किमसद्वाक्यं त्वमात्थ स्मरमोहितः।
नाहं वै स्वैरिणी किन्तु जनकस्य कुलोद्भवा॥ २व्यासजी बोले—रावणका कुविचारपूर्ण वचन सुनकर सीता भयसे व्याकुल होकर काँप उठीं। पुनः मनको स्थिर करके उन्होंने कहा—हे पुलस्त्यके वंशज! कामके वशीभूत होकर तुम ऐसा अनर्गल वचन क्यों कह रहे हो? मैं स्वैरिणी नारी नहीं हूँ, बल्कि महाराज जनकके कुलमें उत्पन्न हुई हूँ॥ १-२॥
गच्छ लङ्कां दशास्य त्वं रामस्त्वां वै हनिष्यति।
मत्कृते मरणं तत्र भविष्यति न संशयः॥ ३हे दशकन्धर! तुम लंका चले जाओ, नहीं तो श्रीराम निश्चय ही तुम्हें मार डालेंगे। मेरे लिये ही तुम्हारी मृत्यु होगी; इसमें सन्देह नहीं है॥ ३॥
देवी भागवत महापुराण · पृष्ठ 401, कुल 889 में से · BharatKosha