भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 418, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 418
अ० २ ]चतुर्थ स्कन्ध४०९
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
नानायोनिषु राजेन्द्र नानाधर्ममयेषु च।
इच्छया च भवेज्जन्म विष्णोरमिततेजसः॥ १८

युगे युगेष्वनेकासु नीचयोनिषु तत्कथम्।
त्यक्त्वा वैकुण्ठसंवासं सुखभोगाननेकquery/शः॥ १९

विण्मूत्रमन्दिरे वासं संत्रस्तः कोऽभिवाञ्छति।
पुष्पावचयलीलां च जलकेलिं सुखासनम्॥ २०

त्यक्त्वा गर्भगृहे वासं कोऽभिवाञ्छति बुद्धिमान्।
तूलिकां मृदुसंयुक्तां दिव्यां शय्यां विनिर्मिताम्॥ २१

त्यक्त्वाधोमुखवासं च कोऽभिवाञ्छति पण्डितः।
गीतं नृत्यञ्च वाद्यञ्च नानाभावसमन्वितम्॥ २२

मुक्त्वा को नरके वासं मनसापि विचिन्तयेत्।
सिन्धुजाद्भुतभावानां रसं त्यक्त्वा सुदुस्त्यजम्॥ २३

विण्मूत्ररसपानञ्च क इच्छेन्मतिमान्नरः।
गर्भवासात्परो नास्ति नरको भुवनत्रये॥ २४

तद्भीताश्च प्रकुर्वन्ति मुनयो दुस्तरं तपः।
हित्वा भोगञ्च राज्यञ्च वने यान्ति मनस्विनः॥ २५

यद्भीतास्तु विमूढात्मा कस्तं सेवितुमिच्छति।
गर्भे तुदन्ति कृमयो जठराग्निस्तपत्यधः॥ २६

वपासंवेष्टनं क्रूरं किं सुखं तत्र भूपते।
वरं कारागृहे वासो बन्धनं निगडैर्वरम्॥ २७

अल्पमात्रं क्षणं नैव गर्भवासः क्वचिच्छुभः।
गर्भवासे महद्दुःखं दशमासनिवासने॥ २८हे राजेन्द्र ! यदि अमित तेजवाले भगवान् विष्णु अपनी इच्छासे जन्म लेनेके लिये स्वतन्त्र होते तो वे नानाविध योनियोंमें, नानाविध धर्म-कर्मानुरूप युगोंमें तथा अनेक प्रकारकी निम्न योनियोंमें जन्म क्यों लेते ? अनेक प्रकारके सुखभोगों और वैकुण्ठपुरीका निवास छोड़कर मल-मूत्रवाले स्थान (उदर)-में भयभीत होकर भला कौन रहना चाहेगा ? फूल चुननेकी क्रीड़ा, जल-विहार तथा सुखदायक आसनका परित्यागकर कौन बुद्धिमान् गर्भगृहमें वास करना चाहेगा ? कोमल रूईसे निर्मित गद्दे तथा दिव्य शय्याको छोड़कर गर्भमें औंधे मुँह पड़े रहना भला कौन विद्वान् पुरुष पसन्द कर सकता है ? अनेक प्रकारके भावोंसे युक्त गीत, वाद्य तथा नृत्यका परित्याग करके गर्भरूपी नरकमें रहनेका मनमें विचारतक भला कौन कर सकता है ? ऐसा कौन बुद्धिमान् व्यक्ति होगा जो लक्ष्मीके अद्भुत भावोंके अत्यन्त कठिनाईसे त्याग करनेयोग्य रसको छोड़कर मल-मूत्रका रस पीनेकी इच्छा करेगा ? अतएव तीनों लोकोंमें गर्भवाससे बढ़कर नरकस्वरूप अन्य कोई स्थल नहीं है। गर्भवाससे भयभीत होकर मुनिलोग कठिन तपस्या करते हैं। बड़े-बड़े मनस्वी पुरुष जिस गर्भवाससे डरकर राज्य तथा सुखका परित्याग करके वनमें चले जाते हैं, ऐसा कौन मूर्ख होगा, जो उसके सेवनकी इच्छा करेगा? ॥ १८-२५ १/२ ॥

गर्भमें कीड़े काटते हैं और नीचेसे जठराग्नि तपाती रहती है। हे राजन्! उस समय शरीरमें अतिशय दुर्गन्धयुक्त मज्जा लगी रहती है; तो फिर वहाँ कौन-सा सुख है ? कारागारमें रहना और बेड़ियोंमें बँधे रहना अच्छा है, किंतु एक क्षणके अल्पांश कालतक भी गर्भमें रहना कदापि शुभ नहीं होता। गर्भवासमें जीवको अत्यधिक पीड़ा होती है; वहाँ दस महीनेतक रहना पड़ता है। इसके अतिरिक्त अत्यन्त दारुण योनि-यन्त्रसे बाहर आनेमें महान् कष्ट प्राप्त होता है। बाल्यावस्थामें भी अज्ञानता तथा न बोल पानेके कारण बहुत कष्ट मिलता है। परतन्त्र तथा अत्यन्त भयभीत बालक भूख तथा प्यासकी पीड़ाके कारण अशक्त रहता है। भूखे बालकको रोता हुआ देखकर माता [रोनेका कारण जाननेके लिये]