देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण
Devi Bhagavata Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
DevanagariHindipublished889 पृष्ठ
पृष्ठ 457, कुल 889 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 457
| ४४८ | श्रीमद्देवीभागवत | [ अ० १० | | :--- | :--- |
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| वैवस्वते महाराज सप्तमे भगवान्हरिः ॥ २८
मन्वन्तरेऽवताराग्वै चक्रे ताञ्छृणु तत्त्वतः।
भृगुशापान्महाराज विष्णुर्देववरः प्रभुः ॥ २९
अवताराननेकांस्तु कृतवानखिलेश्वरः। | हे महाराज! सातवें वैवस्वत मन्वन्तरमें भगवान् श्रीहरिने जो-जो अवतार लिये थे, उन्हें आप ध्यानपूर्वक सुनें। हे महाराज! देवश्रेष्ठ और सबके स्वामी भगवान् विष्णुको महर्षि भृगुके शापके कारण अनेक अवतार धारण करने पड़े थे॥ २८-२९ १/२॥ |
| राजोवाच
सन्देहोऽयं महाभाग हृदये मम जायते ॥ ३०
भृगुणा भगवान्विष्णुः कथं शप्तः पितामह।
हरिणा च मुनेस्तस्य विप्रियं किं कृतं मुने ॥ ३१
यद्रोषाद् भृगुणा शप्तो विष्णुर्देवनमस्कृतः। | राजा बोले—हे महाभाग! हे पितामह! मेरे मनमें यह संदेह हो रहा है कि भृगुने भगवान्को शाप क्यों दे दिया? हे मुने! भगवान् विष्णुने उन भृगुमुनिका कौन-सा अप्रिय कार्य कर दिया था, जिससे रुष्ट होकर महर्षि भृगुने सभी देवताओंद्वारा नमस्कार किये जानेवाले भगवान् विष्णुको शाप दे दिया॥ ३०-३१ १/२॥ |
| व्यास उवाच
शृणु राजनप्रवक्ष्यामि भृगोः शापस्य कारणम् ॥ ३२
पुरा कश्यपदायादो हिरण्यकशिपुर्नृपः।
यदा तदा सुरैः सार्धं कृतं संख्यं परस्परम् ॥ ३३ | व्यासजी बोले—हे राजन्! सुनिये, मैं आपको भृगुके शापका कारण बताता हूँ। पूर्वकालमें कश्यपतनय हिरण्यकशिपु नामक एक राजा था। उस समय जब भी वह देवताओंके साथ परस्पर संघर्ष करने लगता था, तब युद्ध आरम्भ हो जानेपर सारा संसार व्याकुल हो उठता था॥ ३२-३३ १/२॥ |
| कृते संख्ये जगत्सर्वं व्याकुलं समजायत।
हते तस्मिन्नृपे राजा प्रह्लादः समजायत ॥ ३४
देवान्स पीडयामास प्रह्लादः शत्रुकर्षणः।
संग्रामो ह्यभवद् घोरः शक्रप्रह्लादयोस्तदा ॥ ३५
पूर्णं वर्षशतं राजँल्लोकविस्मयकारकम्।
देवैर्युद्धं कृतं चोग्रं प्रह्लादस्तु पराजितः ॥ ३६
निर्वेदं परमं प्राप्तो ज्ञात्वा धर्मं सनातनम्।
विरोचनसुतं राज्ये प्रतिष्ठाप्य बलिं नृप ॥ ३७ | बादमें हिरण्यकशिपुका वध हो जानेपर प्रह्लाद राजा बने। शत्रुओंको कष्ट पहुँचानेवाले वे प्रह्लाद भी देवताओंको पीड़ित करने लगे। अतः इन्द्र और प्रह्लादमें भयानक संग्राम आरम्भ हो गया। हे राजन्! पूरे सौ वर्षतक देवताओंने लोगोंको अचम्भेमें डाल देनेवाला भीषण युद्ध किया और प्रह्लादको पराजित कर दिया। हे राजन्! तब शाश्वत धर्मको समझकर वे महान् विरक्तिको प्राप्त हुए और विरोचनपुत्र बलिको राज्यपर प्रतिष्ठित करके तप करनेके लिये गन्धमादनपर्वतपर चले गये॥ ३४-३७ १/२॥ |
| जगाम स तपस्तप्तुं पर्वते गन्धमादने।
प्राप्य राज्यं बलिः श्रीमान्सुरैर्वैरं चकार ह ॥ ३८
यतः परस्परं युद्धं जातं परमदारुणम्।
ततः सुरैर्जिता दैत्या इन्द्रेणामिततेजसा ॥ ३९
विष्णुना च सहायेन राज्यभ्रष्टाः कृता नृप। | राज्य प्राप्त करके ऐश्वर्यशाली राजा बलिने देवताओंसे शत्रुता कर ली, जिससे [देवताओं और दैत्योंमें] पुनः परस्पर अत्यन्त भीषण युद्ध होने लगा। उसमें देवताओं तथा अमित तेजस्वी इन्द्रने दैत्योंको जीत लिया। हे राजन्! उस समय इन्द्रके सहायक बनकर भगवान् विष्णुने दैत्योंको राज्यसे च्युत कर दिया॥ ३८-३९ १/२॥ |