भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 506, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 506

| अ० २० ] | चतुर्थ स्कन्ध | ४९७ | | :--- | :--- |

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
अभिधानतश्चार्थतो न ते नूनं तादृशाः क्वचित्।
उत्पत्तिस्थितिनाशाख्या भावा येषां निरन्तरम्॥ २०

अमरास्ते कथं वाच्या निर्जराश्च कथं पुनः।
कथं दुःखाभिभूता वा जायन्ते विबुधोत्तमाः॥ २१

कथं देवाश्च वक्तव्या व्यसने क्रीडनं कथम्।
क्षणादुत्पत्तिनाशश्च दृश्यतेऽस्मिन्न संशयः॥ २२

जलजानां च कीटानां मशकानां तथा पुनः।
उपमा न कथं चैषामायुषोऽन्ते मराः स्मृताः॥ २३जिनमें सदा उत्पत्ति, स्थिति और विनाश नामक अवस्थाएँ रहती हैं, वे अमर और निर्जर कैसे कहे जा सकते हैं? वे देवता विबुध (विशेष बुद्धिवाले) होते हुए भी दुःखोंसे पीड़ित क्यों होते हैं? जब वे भी [सामान्य लोगोंकी भाँति] व्यसन तथा क्रीडामें आसक्त रहते हैं, तब उन्हें देव क्यों कहा जाय? इसमें कोई सन्देह नहीं कि सामान्य जीवोंकी भाँति इनकी भी क्षणमें उत्पत्ति होती है और क्षणमें नाश होता है। [ऐसी स्थितिमें] इनकी उपमा जलमें उत्पन्न होनेवाले कीटों और मच्छरोंसे क्यों न दी जाय? और जब आयुके समाप्त होनेपर वे भी मर जाते हैं, तब उन्हें [अमर न कहकर] 'मर' क्यों न कहा जाय?॥ १८—२३॥
ततो वर्षायुषश्चापि शतवर्षायुषस्तथा।
मनुष्या ह्यमरा देवास्तस्माद् ब्रह्मा परः स्मृतः॥ २४

रुद्रस्तथा तथा विष्णुः क्रमशश्च भवन्ति हि।
नश्यन्ति क्रमशश्चैव वर्धन्ति चोत्तरोत्तरम्॥ २५कुछ मनुष्य एक वर्षकी आयुवाले और कुछ सौ वर्षकी आयुवाले होते हैं, उनसे अधिक आयुवाले देवता होते हैं और उनसे भी अधिक आयुवाले ब्रह्मा कहे गये हैं। ब्रह्मासे अधिक आयुवाले शिव हैं और उनसे भी अधिक आयुवाले विष्णु हैं। अन्तमें वे भी नष्ट होते हैं और इसके बाद वे फिरसे क्रमशः उत्पन्न होते हैं और उत्तरोत्तर बढ़ते हैं॥ २४-२५॥
नूनं देहवतो नाशो मृतस्योत्पत्तिरेव च।
चक्रवद् भ्रमणं राजन् सर्वेषां नात्र संशयः॥ २६हे राजन्! निश्चितरूपसे सभी देहधारियोंकी मृत्यु होती है और मरे हुए प्राणीका जन्म होता है। इस प्रकार पहियेकी भाँति सभी प्राणियोंका [जन्म-मृत्युका] चक्कर लगा रहता है; इसमें सन्देह नहीं है॥ २६॥
मोहजालावृतो जन्तुर्मुच्यते न कदाचन।
मायायां विद्यमानायां मोहजालं न नश्यति॥ २७मोहके जालमें फँसा हुआ प्राणी कभी मुक्त नहीं होता; क्योंकि मायाके रहते मोहका बन्धन नष्ट नहीं होता है॥ २७॥
उत्पित्सुकाल उत्पत्तिः सर्वेषां नृप जायते।
तथैव नाशः कल्पान्ते ब्रह्मादीनां यथाक्रमम्॥ २८हे राजन्! सृष्टिके समय ब्रह्मा आदि सभी देवताओंकी उत्पत्ति होती है और कल्पके अन्तमें क्रमशः उनका नाश भी हो जाता है॥ २८॥
निमित्तं यस्तु यन्नाशे स घातयति तं नृप।
नान्यथा तद्भवेन्नूनं विधिना निर्मितं तु यत्॥ २९हे नृप! जिसके नाशमें जो निमित्त बन चुका है, उसीके द्वारा उसकी मृत्यु होती है। विधाताने जो रच दिया है, वह अवश्य होता है; इसके विपरीत कुछ नहीं होता॥ २९॥
जन्ममृत्युजराव्याधिदुःखं वा सुखमेव वा।
तत्तथैव भवेत्कामं नान्यथेह विनिर्णयः॥ ३०जन्म, मृत्यु, बुढ़ापा, रोग, दुःख अथवा सुख—जो सुनिश्चित है, वह उसी रूपमें अवश्य प्राप्त होता है; इसके विपरीत दूसरा सिद्धान्त है ही नहीं॥ ३०॥
देवी भागवत महापुराण · पृष्ठ 506, कुल 889 में से · BharatKosha