भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 535, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 535
५२६श्रीमद्देवीभागवत[ अ० २५
संस्कृत श्लोकहिन्दी टीका
दृष्ट्वा पुत्रानुरुगुणान्प्रद्युम्नप्रमुखानथ॥ २८
कृष्णं जाम्बवती दीना ययाचे सन्ततिं शुभाम्।
स ययौ पर्वतं कृष्णास्तपस्याकृतनिश्चयः॥ २९रुक्मिणीके प्रद्युम्न आदि विशिष्ट गुणसम्पन्न पुत्रोंको देखकर दीनभावसे जाम्बवतीने कृष्णसे सुन्दर सन्तानहेतु याचना की, तब तपस्या करनेका निश्चय करके वे पर्वतपर चले गये, जहाँ महान् तपस्वी तथा शिवभक्त मुनि उपमन्यु विराजमान थे॥ २८-२९ १/२॥
उपमन्युर्मुनिर्यत्र शिवभक्तः परन्तपः।
उपमन्युं गुरुं कृत्वा दीक्षां पाशुपतीं हरिः॥ ३०
जग्राह पुत्रकामस्तु मुण्डी दण्डी बभूव ह।
उग्रं तत्र तपस्तेपे मासमेकं फलाशनः॥ ३१
जजाप शिवमन्त्रं तु शिवध्यानपरो हरिः।
द्वितीये तु जलाहारस्तिष्ठन्नेकपदा हरिः॥ ३२
तृतीये वायुभक्षस्तु पादाङ्गुष्ठाग्रसंस्थितः।
षष्ठे तु भगवान् रुद्रः प्रसन्नो भक्तिभावतः॥ ३३
दर्शनञ्च ददौ तत्र सोमः सोमकलाधरः।
आजगाम वृषारूढः सुरैरिन्द्रादिभिर्वृतः॥ ३४
ब्रह्मविष्णुयुतः साक्षाद्यक्षगन्धर्वसेवितः।
सम्बोधयन्वासुदेवं शङ्करस्तमुवाच ह॥ ३५
तुष्टोऽस्मि कृष्ण तपसा तवोग्रेण महामते।
ददामि वाञ्छितान्कामान्ब्रूहि यादवनन्दन॥ ३६
मयि दृष्टे कामपूरे कामशेषो न सम्भवेत्।वहाँपर पुत्राभिलाषी श्रीकृष्णने उपमन्युको अपना गुरु बनाकर उनसे पाशुपत-दीक्षा ली और वे वहींपर मुण्डित होकर दण्डी हो गये। महीनेभर फलाहार करते हुए श्रीकृष्णने घोर तपस्या की और शिवके ध्यानमें लीन होकर शिवमन्त्रका जप किया। दूसरे महीनेमें केवल जल पीकर और एक पैरसे खड़े होकर श्रीकृष्णने कठोर तप किया। तीसरे महीनेमें वे वायुभक्षण करते हुए पैरके अँगूठेके अग्रभागपर स्थित रहे। तत्पश्चात् छठे महीनेमें भगवान् रुद्र उनके भक्तिभावसे प्रसन्न हो गये और उन चन्द्रकलाधारी भगवान् शंकरने पार्वतीसहित उन्हें प्रत्यक्ष दर्शन दिया। वे नन्दी बैलपर सवार होकर वहाँ आये थे और इन्द्र आदि देवताओंसे घिरे हुए थे। उस समय ब्रह्मा और विष्णु भी उनके साथ थे तथा साक्षात् यक्ष और गन्धर्व उनकी निरन्तर सेवा कर रहे थे। उन वासुदेव श्रीकृष्णको सम्बोधित करते हुए शंकरजीने कहा—हे कृष्ण! हे महामते! तुम्हारी इस कठोर तपस्यासे मैं प्रसन्न हूँ। अतः हे यादवनन्दन! तुम अपने वांछित मनोरथ बताओ, मैं उन्हें दूँगा। सभी मनोरथोंको पूर्ण करनेवाले मुझ शिवका दर्शन हो जानेपर कोई भी कामना शेष नहीं रह जाती॥ ३०-३६ १/२॥
व्यास उवाच
तं दृष्ट्वा शङ्करं तुष्टं भगवान्देवकीसुतः॥ ३७
पपात पादयोस्तस्य दण्डवत्प्रेमसंयुतः।
स्तुतिं चकार देवेशो मेघगम्भीरया गिरा॥ ३८
स्थितस्तु पुरतः शम्भोर्वासुदेवः सनातनः।व्यासजी बोले—उन भगवान् शंकरको प्रसन्न देखकर देवकीनन्दन श्रीकृष्ण प्रेमपूर्वक उनके चरणोंमें दण्डकी भाँति गिर पड़े। तदनन्तर देवेश्वर सनातन श्रीकृष्ण शंकरजीके सम्मुख खड़े होकर मेघ-सदृश गम्भीर वाणीमें उनकी स्तुति करने लगे॥ ३७-३८ १/२॥
श्रीकृष्ण उवाच
देवदेव जगन्नाथ सर्वभूतार्तिनाशन॥ ३९
विश्वयोने सुरारिघ्न नमस्त्रैलोक्यकारक।
नीलकण्ठ नमस्तुभ्यं शूलिने ते नमो नमः॥ ४०
शैलजावल्लभायाथ यज्ञघ्नाय नमोऽस्तु ते।
धन्योऽहं कृतकृत्योऽहं दर्शनात्तव सुव्रत॥ ४१श्रीकृष्ण बोले—हे देवदेव! हे जगन्नाथ! हे सभी प्राणियोंके कष्टके विनाशक! हे विश्वयोने! हे दैत्यमर्दन! हे त्रैलोक्यकारक! आपको नमस्कार है। हे नीलकण्ठ! आपको नमस्कार है, आप त्रिशूलधारीको बार-बार नमस्कार है। दक्षके यज्ञका विध्वंस करनेवाले आप पार्वतीवल्लभको नमस्कार है। हे सुव्रत! आपके
देवी भागवत महापुराण · पृष्ठ 535, कुल 889 में से · BharatKosha