भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 536, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 536

| अ० २५ ] | चतुर्थ स्कन्ध | ५२७ | | :--- | :--- |

श्लोकअर्थ
जन्म मे सफलं जातं नत्वा ते पादपङ्कजम्।
बद्धोऽहं स्त्रीमयैः पाशैः संसारेऽस्मिञ्जगद्गुरो॥ ४२दर्शनसे मैं धन्य तथा कृतकृत्य हो गया। आपके चरणकमलका नमन करके मेरा जन्म सफल हो गया। हे जगद्गुरो! इस संसारमें आकर मैं स्त्रीरूपी बन्धनोंमें आबद्ध हो गया हूँ॥ ३९—४२॥
शरणं तेऽद्य सम्प्राप्तो रक्षणार्थं त्रिलोचन।
सम्प्राप्य मानुषं जन्म खिन्नोऽहं दुःखनाशन॥ ४३

त्राहि मां शरणं प्राप्तं भवभीतं भवाधुना।
गर्भवासे महद्दुःखं प्राप्तं मदनदाहक॥ ४४

जन्मतः कंसभयजमनुभूतं च गोकुले।
जातोऽहं नन्दगोपालो बल्लवाज्ञाकरस्तथा॥ ४५हे त्रिलोचन! अपनी रक्षाके लिये आज मैं आपकी शरणमें आया हूँ। हे दुःखनाशन! मानव-जन्म पाकर मैं बहुत खिन्न हो गया हूँ। हे भव! शरणमें आये हुए तथा सांसारिक दुःखोंसे भयभीत मुझ दीनकी इस समय आप रक्षा कीजिये। हे मदनदाहक! मैंने गर्भमें रहकर बहुत कष्ट पाया है। जन्मकालसे ही गोकुलमें रहते हुए मुझे कंससे भयभीत रहना पड़ा। तत्पश्चात् नन्दके यहाँ मुझे गो-पालनका कार्य करना पड़ा और गायोंके खुरसे उड़ी हुई धूलसे धूसरित केशपाशवाला होकर घने वृन्दावनमें इधर-उधर विचरण करता हुआ मैं ग्वालोंकी आज्ञाका पालन करनेको विवश हुआ॥ ४३—४५ १/२ ॥
गोरजःकीर्णकेशस्तु भ्रमन्वृन्दावने घने।
म्लेच्छराजभयत्रस्तो गतो द्वारवतीं पुनः॥ ४६

त्यक्त्वा पित्र्यं शुभं देशं माथुरं दुर्लभं विभो।
ययातिशापबद्धेन तस्मै दत्तं भयाद्विभो॥ ४७

राज्यं सुपुष्टमपि च धर्मरक्षापरेण च।
उग्रसेनस्य दासत्वं कृतं वै सर्वदा मया॥ ४८

राजासौ यादवानां वै कृतो नः पूर्वजैः किल।हे विभो! उसके बाद म्लेच्छराज कालयवनके भयसे सन्त्रस्त होकर मथुरा-जैसी दुर्लभ तथा शुभ पैतृक भूमि छोड़कर मुझे द्वारकापुरी चले जाना पड़ा। हे विभो! राजा ययातिके शापवश भयके कारण अपने कुल-धर्मकी रक्षामें तत्पर मैंने समृद्धिमयी मथुरा तथा द्वारकापुरीका राज्य उग्रसेनको सौंप दिया और सदा उनका दास बनकर उनकी सेवा की। हमारे पूर्वजोंने उन उग्रसेनको ही यादवोंका राजा बनाया था॥ ४६—४८ १/२ ॥
गार्हस्थ्यं दुःखदं शम्भो स्त्रीवश्यं धर्मखण्डनम्॥ ४९

पारतन्त्र्यं सदा बन्धमोक्षवार्तात्र दुर्लभा।हे शम्भो! गृहस्थीका जीवन अत्यन्त कष्टप्रद होता है। इसमें सदा स्त्रीके वशीभूत रहना पड़ता है और अनेक धार्मिक मर्यादाओंका उल्लंघन हो जाता है। इसमें परतन्त्रता तथा स्त्रीपुत्रादिका बन्धन सदा बाँधे रखता है। इस जीवनमें मोक्षकी वार्ता तो दुर्लभ रहती है॥ ४९ १/२ ॥
रुक्मिण्यास्तनयान्दृष्ट्वा भार्या जाम्बवती मम॥ ५०

प्रेरयामास पुत्रार्थं तपसे मदनान्तक।
सकामेन मया तप्तं तपः पुत्रार्थमद्य वै॥ ५१रुक्मिणीके पुत्रोंको देखकर मेरी भार्या जाम्बवतीने पुत्र-प्राप्तिके निमित्त तपस्या करनेके लिये मुझे प्रेरित किया। अतएव हे मदनान्तक! पुत्र-प्राप्तिकी कामनासे मुझे यह तपस्या करनी पड़ी। हे देवेश! [पुत्र-प्राप्तिके लिये] आपसे याचना करनेमें मुझे लज्जाका अनुभव हो रहा है। हे जगद्गुरो! आप मुक्तिदाता तथा भक्तवत्सल देवेश्वरकी आराधनाके बाद उनके
देवी भागवत महापुराण · पृष्ठ 536, कुल 889 में से · BharatKosha