देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण
Devi Bhagavata Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
DevanagariHindipublished889 पृष्ठ
पृष्ठ 706, कुल 889 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 706
| अ० ३१ ] | पञ्चम स्कन्ध | ६१७ |

| मृते त्वयि महाराज शत्रवस्ते मुदान्विताः ।
मङ्गलानि प्रगायन्तो विचरिष्यन्ति सर्वतः ॥ ६४ | हे महाराज ! यदि कहीं आपका निधन हो गया तो आपके शत्रु प्रसन्नतापूर्वक मंगलगान करते हुए निर्भय होकर सर्वत्र विचरण करेंगे ॥ ६४ ॥ |
इति श्रीमद्देवीभागवते महापुराणेऽष्टादशसाहस्र्यां संहितायां पञ्चमस्कन्धे युद्धात्प्रत्यागतानां रक्षसां शुम्भाय वार्तावर्णनं नाम त्रिंशोऽध्यायः ॥ ३० ॥
अथैकत्रिंशोऽध्यायः
शुम्भका रणभूमिमें आना और देवीसे वार्तालाप करना, भगवती कालिकाद्वारा उसका वध, देवीके इस उत्तम चरित्रके पठन और श्रवणका फल
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| व्यास उवाच
इति तेषां वचः श्रुत्वा शुम्भो दैत्यपतिस्तथा।
उवाच सैनिकानाशु कोपाकुलितलोचनः ॥ १ | व्यासजी बोले—उन सैनिकोंका यह वचन सुनकर क्रोधसे आकुलित नेत्रोंवाले दानवराज शुम्भने उनसे तुरन्त कहा ॥ १ ॥ |
| शुम्भ उवाच
जाल्माः किं ब्रूत दुर्वाच्यं कृत्वा जीवितमुत्सहे।
निहत्य सचिवान्भ्रातृन्निर्लज्जो विचरामि किम्॥ २ | शुम्भ बोला—हे मूर्खों! तुम सब खोटी बात क्यों बोल रहे हो? तुम्हारे वचनोंको मानकर मैं भला अपने जीवनकी रक्षा क्यों करूँ? क्या अपने सचिवों तथा भाई-बन्धुओंका वध कराकर मैं निर्लज्ज बनकर विचरण करूँ? ॥ २ ॥ |
| कालः कर्ता शुभानां वाशुभानां बलवत्तरः।
का चिन्ता मम दुर्वारे तस्मिन्नीशेऽप्यरूपके ॥ ३ | प्राणियोंके शुभ अथवा अशुभका कर्ता जब एकमात्र वही अति बलवान् काल है तो मुझे चिन्ता क्या? क्योंकि परोक्षरूपसे सबपर शासन करनेवाला वह काल टाला नहीं जा सकता ॥ ३ ॥ |
| यद्भवति तद्भवतु यत्करोति करोतु तत्।
न मे चिन्तास्ति कुत्रापि मरणाजीवनात्तथा ॥ ४ | जो हो रहा है, वह होता रहे तथा काल जो कुछ भी कर रहा है, उसे करता रहे; अब तो मुझे जीवन तथा मृत्युके विषयमें किसी भी प्रकारकी चिन्ता नहीं है ॥ ४ ॥ |
| स कालोऽप्यन्यथाकर्तुं भावितो नेशते क्वचित्।
न वर्षति च पर्जन्यः श्रावणे मासि सर्वथा ॥ ५

कदाचिन्मार्गशीर्षे वा पौषे माघेऽथ फाल्गुने।
अकाले वर्षतीवाशु तस्मान्मुख्यो न चास्त्ययम्॥ ६ | वह काल भी भवितव्यताको मिटा सकनेमें समर्थ नहीं है। ऐसा भी होता है कि सावनके महीनेमें मेघ सदा नहीं बरसते; अपितु कभी-कभी अगहन, पौष, माघ तथा फाल्गुनमें असमय ही तेज वृष्टि होने लगती है। अतएव [समस्त कार्योंमें] काल ही प्रधान नहीं है ॥ ५-६ ॥ |
| कालो निमित्तमात्रं तु दैवं हि बलवत्तरम्।
दैवेन निर्मितं सर्वं नान्यथा भवतीत्यदः ॥ ७ | काल तो निमित्तमात्र है, अपितु [इसकी तुलनामें] दैव अधिक बलवान् है। सब कुछ देवनिर्मित है; इसके विपरीत कुछ नहीं होता ॥ ७ ॥ |
| दैवमेव परं मन्ये धिक्पौरुषमनर्थकम्।
जेता यः सर्वदेवानां निशुम्भोऽप्यनया हतः ॥ ८ | मैं तो दैवको ही प्रधान मानता हूँ। अनर्थकारी पुरुषार्थको धिक्कार है; क्योंकि जिस निशुम्भने सभी देवताओंपर विजय प्राप्त कर ली थी, उसे इस स्त्रीने मार डाला ॥ ८ ॥ |