भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 83, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 83
७४श्रीमद्देवीभागवत[ अ० २
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
सपादलक्षं च तथा भारतं मुनिना कृतम्।
इतिहास इति प्रोक्तं पञ्चमं वेदसम्मतम्॥ २६सवा लाख श्लोकोंका महाभारत नामक ग्रन्थ भी व्यासजीने ही रचा है; यह ‘इतिहास’ कहलाता है—जो वेदसम्मत होनेके कारण पाँचवाँ वेद कहा गया है॥ २६॥
शौनक उवाच
कानि तानि पुराणानि ब्रूहि सूत सविस्तरम्।
कतिसङ्ख्यानि सर्वज्ञ श्रोतुकामा वयं त्विह॥ २७शौनकजी बोले— हे सूतजी! वे पुराण कौन-कौनसे हैं और कितने हैं? हमलोगोंको सुननेकी उत्कट इच्छा है और आप सर्वज्ञ हैं, अतः विस्तारसे बताइये॥ २७॥
कलिकालविभीताः स्मो नैमिषारण्यवासिनः।
ब्रह्मणात्र समादिष्टाश्चक्रं दत्त्वा मनोमयम्॥ २८

कथितं तेन नः सर्वानगच्छन्त्वेतस्य पृष्ठतः।
नेमिः संशीर्यते यत्र स देशः पावनः स्मृतः॥ २९

कलेस्तत्र प्रवेशो न कदाचित् सम्भविष्यति।
तावत्तिष्ठन्तु तत्रैव यावत्सत्ययुगं पुनः॥ ३०कलिकालसे भयभीत हम ब्राह्मण नैमिषारण्यमें ही रहते हैं। ब्रह्माजीने मनोमय चक्र हमें देकर यह आदेश दिया था कि इसी चक्रके पीछे-पीछे आपलोग जायँ। जहाँ इस चक्रकी नेमि शीर्ण हो जाय, वह देश परम पवित्र कहा गया है। वहाँ कभी कलियुगका प्रवेश नहीं होगा। आपलोग वहाँ तबतक रहें, जबतक पुनः ‘सत्ययुग’ न आ जाय॥ २८–३०॥
तच्छ्रुत्वा वचनं तस्य गृहीत्वा तत्कथानकम्।
चालयन्निर्गतस्तूर्णं सर्वदेशदिदृक्षया॥ ३१उनका वह वचन सुनकर तथा उनकी बातोंको हृदयमें रखकर हमलोग सब देशोंके दर्शनार्थ उस मनोमय चक्रके पीछे-पीछे तत्काल चल दिये॥ ३१॥
प्रेत्यात्र चालयंश्चक्रं नेमिः शीर्णोऽत्र पश्यतः।
तेनेदं नैमिषं प्रोक्तं क्षेत्रं परमपावनम्॥ ३२चलते-चलते इसी स्थानपर पहुँचकर उस चक्रकी नेमि हमलोगोंके देखते-देखते शीर्ण हो गयी। तभीसे यह स्थान परम पवित्र ‘नैमिषक्षेत्र’ के नामसे प्रसिद्ध हुआ॥ ३२॥
कलिप्रवेशो नैवात्र तस्मात्स्थानं कृतं मया।
मुनिभिः सिद्धसङ्घैश्च कलिभीतैर्महात्मभिः॥ ३३यहाँ कभी कलिको प्रवेश नहीं होता। इसीलिये मैंने अनेक ऋषि-मुनियों, सिद्धगणों एवं कलिसे भयभीत महात्माओंके साथ यहाँ अपना निवास बना लिया है॥ ३३॥
पशुहीनाः कृता यज्ञाः पुरोडाशादिभिः किल।
कालातिवाहनं कार्यं यावत्सत्ययुगागमः॥ ३४हमलोगों ने यहाँपर चरु-पुरोडाश आदिद्वारा अनेक पशुवध-विहीन यज्ञ किये हैं। जबतक सत्ययुग न आ जाय तबतक हमलोगोंका यहीं रहनेका दृढ़ निश्चय है॥ ३४॥
भाग्ययोगेन सम्प्राप्तः सूत त्वं चात्र सर्वथा।
कथयाद्य पुराणं हि पावनं ब्रह्मसम्मतम्॥ ३५हे सूतजी! आप निश्चितरूपसे हमलोगोंके सौभाग्यसे ही यहाँ आ पहुँचे हैं। इसलिये आप इस ब्रह्मसम्मत पावन पुराणकी कथा कहिये॥ ३५॥
सूत शुश्रूषवः सर्वे वक्ता त्वं मतिमानथ।
निर्व्यापारा वयं नूनमेकचित्तास्तथैव च॥ ३६हे सूतजी! हमलोगोंको सुननेकी उत्कट इच्छा है और आप-जैसे बुद्धिमान् वक्ता भी प्राप्त हैं। हमलोग भी अपना सभी कार्य त्यागकर चित्त एकाग्र करके यहाँ स्थित हैं॥ ३६॥