देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण
Devi Bhagavata Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
DevanagariHindipublished889 पृष्ठ
पृष्ठ 93, कुल 889 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 93
८४ श्रीमद्देवीभागवत [ अ० ४
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| प्रत्यक्षं तव धर्मज्ञ तस्मिन्नेकार्णवे पुरा।
पञ्चवर्षसहस्राणि बाहुयुद्धं मया कृतम्॥ ५३ | हे धर्मज्ञ! आप यह तो प्रत्यक्ष जानते हैं कि पूर्व समयमें मेरे द्वारा उस महासिन्धुमें पाँच हजार वर्षोंतक भीषण बाहुयुद्ध किया गया था॥ ५३॥ |
| तौ कर्णमलजौ दुष्टौ दानवौ मदगर्वितौ।
देव देव्याः प्रसादेन निहतौ मधुकैटभौ॥ ५४

तदा त्वया न किं ज्ञातं कारणं तु परात्परम्।
शक्तिरूपं महाभाग किं पृच्छसि पुनः पुनः॥ ५५ | हे देव! कानकी मैलसे उत्पन्न अत्यन्त दुष्ट, मदोन्मत्त तथा अहंकारी मधु-कैटभ नामक दोनों दानवोंका मैंने देवीकी कृपासे ही संहार किया था। हे महाभाग! क्या आप उस समय परात्पर कारणस्वरूपा महाशक्तिको नहीं जान पाये थे? अतः बार-बार क्यों पूछ रहे हैं?॥ ५४-५५॥ |
| यदिच्छः पुरुषो भूत्वा विचरामि महार्णवे।
कच्छपः कोलसिंहश्च वामनश्च युगे युगे॥ ५६ | उसी शक्तिकी इच्छासे मैं परमपुरुषके रूपमें महासागरमें विचरण करता हूँ और विभिन्न युगोंमें कच्छप, वराह, नृसिंह तथा वामनके रूपमें अवतरित होता रहता हूँ॥ ५६॥ |
| न कस्यापि प्रियो लोके तिर्यग्योनिषु सम्भवः।
नाभवं स्वेच्छया वामवराहादिषु योनिषु॥ ५७ | तिर्यग्योनिमें उत्पन्न होना किसीके लिये भी प्रिय नहीं होता। मैं अपनी इच्छासे वामन, वराह आदि योनियोंमें उत्पन्न नहीं होता हूँ। [अपितु इसमें उसी शक्तिकी प्रेरणा ही परम कारण है]॥ ५७॥ |
| विहाय लक्ष्म्या सह संविहारं
को याति मत्स्यादिषु हीनयोनिषु।
शय्यां च मुक्त्वा गरुडासनस्थः
करोमि युद्धं विपुलं स्वतन्त्रः॥ ५८ | भला ऐसा कौन होगा, जो लक्ष्मीके साथ सुखदायक विहारका त्याग करके मत्स्यादि नीच योनियोंमें जन्म लेगा? यदि मैं स्वतन्त्र होता तो [सुखदायिनी] शय्याको छोड़कर गरुडरूपी आसनपर बैठकर महाभयंकर युद्ध क्यों करता!॥ ५८॥ |
| पुरा पुरस्तेऽज शिरो मदीयं
गतं धनुर्ज्यास्खलनात्क्व चापि।
त्वया तदा वाजिशिरो गृहीत्वा
संयोजितं शिल्पिवरेण भूयः॥ ५९ | हे अज! प्राचीन कालमें एक बार आपके समक्ष ही धनुषकी प्रत्यंचा टूट जानेके कारण मेरा सिर छिन्न हो गया था। तब शिल्पकारोंमें श्रेष्ठ आपने फिरसे मेरे धड़पर घोड़ेका सिर जोड़ दिया था॥ ५९॥ |
| हयाननोऽहं परिकीर्तितश्च
प्रत्यक्षमेतत्तव लोककर्तः।
विडम्बनेयं किल लोकमध्ये
कथं भवेदात्मपरो यदि स्याम्॥ ६० | हे लोकनिर्माता! उसी समयसे मैं 'हयग्रीव' नामसे लोकप्रसिद्ध हुआ, यह सब आपके सामने घटित हुआ था। यदि मैं स्वाधीन होता तो संसारमें यह विडम्बना कैसे होती?॥ ६०॥ |
| तस्मान्नाहं स्वतन्त्रोऽस्मि शक्त्यधीनोऽस्मि सर्वथा।
तामेव शक्तिं सततं ध्यायामि च निरन्तरम्॥ ६१

नातः परतरं किञ्चिज्जानामि कमलोद्भव। | अतएव मैं स्वतन्त्र नहीं हूँ, अपितु सर्वथा उसी शक्तिके अधीन हूँ। मैं निरन्तर उसी शक्तिका ध्यान करता रहता हूँ। हे कमलोद्भव! मैं इसके अतिरिक्त अन्य कुछ भी नहीं जानता॥ ६१ १/२॥ |
| नारद उवाच
इत्युक्तं विष्णुना तेन पद्मयोनेस्तु सन्निधौ॥ ६२ | नारदजी बोले—हे व्यासजी! भगवान् विष्णुने ब्रह्माजीसे इस प्रकार कहा था। हे मुनिश्रेष्ठ! मेरे पिता |