ध्वन्यालोक (आचार्य आनन्दवर्धन - लोचन टीका एवं आचार्य जगन्नाथ पाठक सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

ध्वन्यालोक (आचार्य आनन्दवर्धन - लोचन टीका एवं आचार्य जगन्नाथ पाठक सविस्तार हिन्दी व्याख्या)
Dhvanyaloka of Anandavardhana with Abhinavagupta Locana and Hindi Commentary
आचार्य आनन्दवर्धन द्वारा
DevanagariHindipublished680 पृष्ठ
पृष्ठ 336, कुल 680 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 336
२७६ सलोचन-ध्वन्यालोकः
ध्वन्यालोकः
कविनिबद्धवक्तृप्रौढोक्तिमात्रनिष्पन्नशरीरो यथोदाहृतमेव—‘शिख-
रिणि’ इत्यादि ।
यथा वा—
साअरविइण्णजोव्वणहत्थालम्बं समुण्णमन्तेहिम् ।
अब्भुट्ठाणं विअ मम्महस्स दिण्णं तुह थणेहिम् ॥
स्वतः सम्भवी य औचित्येन बहिरपि सम्भाव्यमानसद्भावो न
कवि द्वारा निबद्ध वक्ता की प्रौढ़ उक्तिमात्र से निष्पन्न शरीर वाला, जैसे उदाहृत
है—‘शिखरिणि०’ इत्यादि ।
अथवा, जैसे—
आदर के साथ यौवन द्वारा हस्तावलम्ब दिए जाने पर उठते हुए तुम्हारे स्तनों
ने कामदेव को ( स्वागत में ) अभ्युत्थान-सा प्रदान किया है ।
स्वतः सम्भवी वह है औचित्य से बाहर भी सद्भाव जिसका सम्भावित हो रहा
लोचनम्
स्यात् । एषा च कवेरेवोक्तिः प्रौढा । शिखरिणीति । अत्र लोहितं बिम्बफलं
शुको दशतीति न व्यञ्जकता काचित् । यदा तु कविनिबद्धस्य साभिलाषस्य
तरुणस्य वक्तुरित्थं प्रौढोक्तिस्तदा व्यञ्जकत्वम् ।
सादरवितीर्णयौवनहस्तालम्बं समुन्नमद्भ्याम् ।
अभ्युत्थानमिव मन्मथस्य दत्तं तव स्तनाभ्याम् ॥
स्तनौ तावदिह प्रधानभूतौ ततोऽपि गौरवितः कामस्ताभ्यामभ्युत्थानेनो-
पचर्यते । यौवनं चानयोः परिचारकभावेन स्थितमित्येवंविधेनोक्तिवैचित्र्येण
त्वदीयस्तनावलोकनप्रवृद्धमन्मथावस्थः को न भवतीति भङ्ग्या स्वाभिप्राय-
यह कवि की ही उक्ति प्रौढ है । शिखरिणि० । यहां लाल बिम्बफल को शुक काटता है,
यह कोई व्यञ्जकत्व नहीं है । परन्तु जब कवि द्वारा निबद्ध साभिलाष तरुण वक्ता की
इस प्रकार प्रौढ उक्ति होगी, तब व्यञ्जकत्व होगा ।
‘( नायिका के ) दोनों स्तन यहां प्रधानभूत हैं, उनसे भी अधिक गौरव वाला काम-
देव उनके द्वारा अभ्युत्थानपूर्वक उपचारित हो रहा है, और यौवन इन दोनों ( स्तनों )
के परिचारक रूप में स्थित है’ इस प्रकार के उक्तिवैचित्र्य द्वारा ‘तुम्हारे स्तनों के अव-
लोक से प्रवृद्ध कामावस्था वाला कौन नहीं हो जाता है, इस ढङ्ग ( भङ्गी ) से अपने
अभिप्राय का ध्वनन किया है । ‘जवानी के कारण तुम्हारे स्तन उन्नत हो गए हैं’ इस