ज्ञानेश्वरी (भावार्थ दीपिका - मूल मराठी ओव्या व हिन्दी व्याख्या)
Dnyaneshwari / Bhavarth Deepika with Hindi Commentary
संत ज्ञानेश्वर महाराज द्वारा
पृष्ठ 784, कुल 1172 में से
संदर्भ में पढ़ेंदूसरेकी करनेसे दासता । आई हुई पराधीन श्रेष्ठता । उपाधि उच्छिष्टका है क्या होता । बखाननेसे ॥ २२ ॥ तब तू आत्मा एक समान । ऐसे कहनेसे भी श्रीमान् । दृश्यादृश्यको बाहर मान । ढकेलता हुवा ॥ २३ ॥ मौन भूषणादिसे गुरु पूजन— तभी करनेमें तेरा वर्णन । नहीं मिलता योग्य विशेषण । तब मौन बिन अन्य भूषण । नहीं चढाता मैं ॥ २४ ॥ स्तवन है कुछ भी न बोलना । पूजा है कुछ भी न करना । सन्निधिमें कुछ भी न होना । तेरे पास ॥ २५ ॥ किंतु जैसे कोई भ्रम-ग्रस्त । करता है प्रलाप बहुत । वैसे मैं वर्णन गुरु-मात । कहता सहले तू ॥ २६ ॥ अब दे अपना स्वाक्षर । हुवा जो गीतार्थ विस्तार । जिससे हो यह स्वीकार । सज्जनोंमें ॥ २७ ॥ कहते हैं श्रीनिवृत्तिनाथ यह । बार बार पूछता क्यों वह । कह तू पारसपे घिसते क्यों लोह । बार बार ॥ २८ ॥ ज्ञानदेव तब विनयकर । आपका प्रसाद है गुरुवर । सुनना जी अब चित्त देकर । ग्रंथ संवाद ॥ २९ ॥ गीत-रत्न प्रासादका कलशाध्याय— अजी ! यह गीता-रत्न-प्रासादका । कलशही है अर्थ चिंतामणिका । अथवा है सभी गीता-दर्शनका । है पथ-दीप ॥ ३० ॥ लोगोंमें रही है यह मान्यता । जब दूरसे कलश दीखता । तब तो सहज दर्शन होता । देवताका भी ॥ ३१ ॥ अजी ! उसी भांति है यहां । एक ही अध्यायमें जहां । पूर्ण-दर्शन होता है यहां । गीतागमका ॥ ३२ ॥ कलश है यह इसी कारण । अध्याय यह बादरायण । अठारहवा जो सकारण । रचते हैं ॥ ३३ ॥ ज्ञानेश्वरी ७१२