भारतकोश
ज्ञानेश्वरी (भावार्थ दीपिका - मूल मराठी ओव्या व हिन्दी व्याख्या)

ज्ञानेश्वरी (भावार्थ दीपिका - मूल मराठी ओव्या व हिन्दी व्याख्या)

Dnyaneshwari / Bhavarth Deepika with Hindi Commentary

संत ज्ञानेश्वर महाराज द्वारा

DevanagariMarathipublished1,172 पृष्ठ

पृष्ठ 864, कुल 1172 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 864

यतः प्रवृत्तिर्भूतानां येन सर्वमिदं ततम् स्वकर्मणा तमभ्यर्च्य सिद्धिं विंदति मानवः ॥ ४६ मोक्षके लिये स्वधर्ममें आस्था अनिवार्य है— तभी है विहित क्रिया करना । मानो ईश्वरकी आज्ञा पालना । जिससे प्राप्त हुवा है अर्जुन । आकार भूतोंको ॥ १४ ॥ टुकडोंसे जो अविद्याके । बनाकर गुड्डे उनके । खिलाता है तीन गुणोंके । अहंकार सूत्रसे ॥ १५ ॥ जिससे यह विश्व समस्त । अंतर्बाह्य संपूर्ण भरित । रहते हैं जैसे दीप जात । तेजसे वैसे ॥ १६ ॥ वह सर्वात्मक ईश्वर । स्वकर्म कुसुमसे वीर । पूजा जाता जब अपार । तोषता वह ॥ १७ ॥ तब है जैसी पूजासे । संतुष्ट आत्म-रामसे । मिलता अति प्रेमसे । वैराग्य-प्रसाद ॥ १८ ॥ उस वैराग्य-प्रसादके कारण । होता है सतत ईश-चिंतन । नहीं सुहाता अन्य कुछ मान । वमन है सारा ॥ १९ ॥ जैसे प्राणनाथके वियोगमें । वियोगिनी दुःख पाती जीनेमें । चुभते सारे सुख भोगनेमें । दुःख रूप ॥ १२० ॥ उदय न होते सम्यग्ज्ञान । ध्यानसे तन्मयता अर्जुन । आती है ऐसी योग्यता जान । बोधसे ही ॥ २१ ॥ इसीलिये जो मोक्ष-लाभार्थ । तनसे आचरता है व्रत । उसे स्वधर्ममें आस्था पार्थ । रखनी ही होगी ॥ २२ ॥ स्वधर्मसे नियत-कर्म स्वभावके दोषोंको दूर कहता है— अजी है अपना जो स्वधर्म । आचरणमें यदि विषम । तो भी देखना है परिणाम । फळता जो ॥ २३ ॥ विस्तार जिसका विश्व प्रेरता प्राणिमात्र जो । उसको पूजके मोक्ष पाता स्वकर्म पुष्पसे ॥ ४६ ॥ ज्ञानेश्वरी ७९२