गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)
Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा
पृष्ठ 165, कुल 454 में से
संदर्भ में पढ़ें१५६ बालकाण्ड विवाह करके तो इनका जीवन ही सफल हो गया है। इस समय तीनों लोकोंमें इनकी बड़ाई प्रकट हो गयी है ॥ २ ॥ अहा ! अब ये राम-लक्ष्मण दोनों भाई बारम्बार पाहुने होकर आया करेंगे।' इस प्रकार आनन्दमें मग्न होकर पुरवासियोंने अपने देहकी सुधि भुला दी ॥ ३ ॥ सब लोग आदरपूर्वक रामचन्द्रजीको देख रहे हैं, जिनपर करोड़ों कामदेवोंकी छवि छायी हुई है। उस सुख, समय और समाजका तुलसीदास एक ही मुखसे कैसे बखान कर सकता है ? ॥ ४ ॥ विवाहकी तैयारी राग सोरठ [ ९९ ] मेरे बालक कैसे धौं मग निबहहिंगे ? भूख, पियास, सीत, श्रम सकुचनि क्यों कौसिकहि कहहिंगे ॥ १ ॥ को भोर ही उबटि अन्हवैहै, काढ़ि कलेऊ दैहै ? को भूषन पहिराइ, निछावरि करि लोचन-सुख लैहै ? ॥ २ ॥ नयन निमेषनि ज्यों जोगवैं नित पितु-परिजन-महतारी । ते पठए ऋषि साथ निसाचर मारन, मख रखवारी ॥ ३ ॥ सुंदर सुठि सुकुमार सुकोमल, काकपच्छ-धर दोऊ । तुलसी निरखि हरषि उर लैहौं बिधि ह्वै है दिन सोऊ ? ॥ ४ ॥ [ इधर कौसल्याजी चिन्ता कर रही हैं— ] 'मेरे बालक किस प्रकार मार्गमें निर्वाह करेंगे ? वे संकोचवश अपनी भूख, प्यास, शीत और श्रम आदिके विषयमें विश्वामित्रजीसे भी क्यों कहेंगे ? ॥ १ ॥ उन्हें प्रातःकाल होते ही उबटन मलकर कौन स्नान करावेगा, कौन