भारतकोश
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

पृष्ठ 393, कुल 454 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 393

३८७ उत्तरकाण्ड. कामदेवोंका मन मोह रही है ॥ १ ॥ उनके सुषमा, शील और आनन्दके भण्डार मनोहर नेत्र देखो तथा काली और घुंघराली अलकें निहारो । अहा ! इनके मनोहर कुण्डल और नासिका तो हमारे चित्तोंको अपनेमें लगाये लेते हैं; मानो चन्द्रबिम्बके मध्यमें कमल, मत्स्य और खञ्जन पक्षीको देखकर उन्हें अपने सजातीय जान भ्रमर, मकर और शुक पक्षी आये हों [यहाँ मुख चन्द्रमण्डल है, नेत्र कमल, मत्स्य और खञ्जन पक्षी हैं, अलकें भ्रमर हैं, कुण्डल मकर हैं तथा नासिका शुक है ] ॥ २ ॥ भगवान्‌के बड़े ही मनोहर कपोल हैं; अत्यन्त विशाल भालपर तिलक झलक रहा है तथा [मुखचन्द्रपर] चन्द्रमाके चिह्न [मेचकताई] के समान अत्यन्त मनोहर बाँकी भ्रुकुटियाँ हैं। प्रभुके अरुण अधर, सुमधुर बोल, विद्युच्छटाके समान दांतोंकी दमक, मनोहर मुसकान तथा तिरछी चितवन चित्तको उल्लसित कर देती हैं ॥ ३ ॥ भगवान्‌का कण्ठ शंखके समान है, भुजाएँ लंबी-लंबी हैं तथा हृदयमें मनोहर मुक्ता- वलीके सहित नवीन तुलसीकी माला शोभायमान है । उस छबिको योगिजन हृदयमें इस प्रकार देखते हैं, मानो हंसोंकी पंक्तिके सहित कलिन्दनन्दिनी यमुनाजी इन्द्रनीलमणिके शिखरको स्पर्श करती हुई नीचेको गिरती हुई अत्यन्त शोभा पा रही हों [यहाँ मोतियोंकी माला हंसोंकी पंक्ति है, तुलसीकी माला कालिन्दी है और भगवान्‌का कंधा इन्द्रनीलमणिका शिखर है] ॥ ४ ॥ अरी आली ! प्रभुका जो महामनोहर नवीन एवं दिव्य दुकूल (उपरना) है वह सुन्दर चम्पक पुष्पोंका समूह तो नहीं है । अथवा वह विद्युत् कलाप किंवा सुवर्णका समूह है । भगवान्‌का सौन्दर्यसमुद्र शरीर, जो