भारतकोश
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

पृष्ठ 405, कुल 454 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 405

३६४ उत्तरकाण्ड अनुपम है, उनके लाल-लाल ओठोंमें श्वेत हासकी आभा तो देखो [वह तो ऐसी जान पड़ती है] मानो चन्द्रमाकी किरण कमलमें निवास करना चाहती हो; किन्तु उसका विचार निश्चित न होनेके कारण वह बार-बार प्रकट होती एवं छिप जाती हो ॥ २ ॥ प्रभुकी सुघड़ नासिका मानो तोतेकी सुन्दर चोंच है। उसे देखकर चित्त अपार आश्चर्यचकित हो जाता है। अरे चतुर चित्त ! उनके अमोल कपोल तथा महामधुर और मनोहर बोलोंपर रीझकर तू अपनेको निछावर कर दे ॥ ३ ॥ देखो, इनके नेत्रकमल, कुटिल केश, कुण्डल, भ्रुकुटि और सुन्दर ललाटपर तिलक शोभाके सार हैं। मानो कामदेव प्रभुके रूपपर मोहित हो जानेके कारण अपनी ध्वजा- के मकर, धनुष और बाण भूलकर चला गया हो ॥ ४ ॥ भगवान्‌के रूपका वेद, शेष, शारदा, शुकदेव और भगवान् शंकर भी वर्णन करते- करते पार नहीं पाते। फिर कहो, अत्यन्त मन्दमति, मूर्ख, कठोरहृदय और गँवार तुलसीदास उसे किस प्रकार कह सकता है ? ॥ ५ ॥ राग ललित [ १९ ] आज रघुपति-मुख देखत लागत सुख । सेवक सुरूप, सोभा सरद-ससि सिहाई । दसन-बसन लाल, बिसद हास रसाल मानो हिमकर-कर राखे राजीव मनाई ॥ १ ॥ अरुन नैन बिसाल, ललित भ्रुकुटि, भाल तिलक, चारु कपोल, चिबुक-नासा सुहाई । बिथुरे कुटिल कच, मानहु मधु लालच अलि, नलिन-जुगल ऊपर रहे लोभाई ॥ २ ॥