भारतकोश
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

पृष्ठ 410, कुल 454 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 410

गी तावली ४०४ जीको जिन्होंने महामुनि [मुनीश्वरोंके समान क्षमाशील] बना दिया है ! ॥ ५ ॥ जब राक्षसियोंने सीताजीको वियोगिनी जानकर बहुत-सी अप्रिय बातें कहकर उन्हें व्यथित किया, तब उन भुजाओंने शत्रुओंका संहार कर उन असुरपत्नियोंके सिर उघाड़कर उन्हें धाड़ मारकर रुलाया ॥ ६ ॥ रावणने तीनों लोकोंको विवश करके लोक- पालोंको व्याकुल कर उनसे नाकों चने बिनवाये थे । [उसी रावणके मारे जानेसे ] देवता, नाग और मनुष्यगण अपने-अपने धामोंमें सुखपूर्वक बसकर अपनी पत्नियोंके सहित जिन भुजाओंका सुयश गान करते हैं ॥ ७ ॥ जिन भुजाओंकी वेद, पुराण, शेष, शारदा और शुकदेव भी स्नेहपूर्वक सराहना करते हैं, जो कल्पलताकी भी श्रेष्ठ कल्पलता तथा कामधेनुकी भी कामधेनु हैं ॥ ८ ॥ तथा जो अपने शरणागत दीन एवं प्रणत पुरुषोंको अभयपद देकर अन्ततक उनका निर्वाह करती हैं । तुलसीदासजी कहते हैं, भगवान्‌की वे हीं भुजाएँ अपने दासोंपर सदा छाया करती आयी हैं, अब भी करती हैं और आगे भी करती रहेंगी ॥ ९ ॥ राग भैरव [ १४ ] रामचंद्र-करकंज कामतरु बामदेव-हितकारी । तियसनेह-बर बेलि-ललित बर-प्रेम बंधु बर बारी ॥ १ ॥ मंजुल मंगल-मूल मूल तनु, करज मनोहर साखा । रोम परन, नख सुमन सुफल सब काल सुजन-अभिलाषा ॥ २ ॥ अबिचल अमल,अनामय,अबिरल, ललित, रहित छल छाया । समन सकल संताप-पाप-रुज-मोह-मान-मद-माया ॥ ३ ॥