भारतकोश
गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण

गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण

Gurukul Shiksha: Bharat Punarnirman

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Shiksha Series · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished78 पृष्ठ

पृष्ठ 33, कुल 78 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 33

आज विश्व बैंक की सबसे मजबूत पकड़ विश्व के दूसरे नंबर के बड़े गैर-श्वेत और गैर ईसाई देश भारत पर हैं, इससे कोई इन्कार नहीं कर सकता। अंग्रेजी शिक्षा देकर तैयार किए गए तथाकथित भारतीय अंग्रेज ही इस स्थिति के सर्जक हैं।

अंग्रेज भले ही यहाँ से चले गए हों, लेकिन उन्होंने अंग्रेजी भाषा, शिक्षा, रहन-सहन, आचार-विचार आदि के जो विषैले बीज बोये हैं, उसका परिणाम हम आज भुगत रहे हैं।

भारतीय शिक्षा पद्धति सर्वोत्तम थी

भारतीय शिक्षा पद्धति सर्वोत्तम और मोक्षदायिनी थी। उसका प्रसार प्रत्येक घर में था। हमारी शिक्षा के विषय में पूरी जानकारी इकट्ठा करने के बाद, उसे खत्म कर, उन्होंने हिंसक, जुगुप्साप्रेरक, शोषक और विकासलक्षी शिक्षारूपी शस्त्र का हम पर एक प्रयोग किया है जिसे 'मोहाश्व' कह सकते हैं। हम उससे मोहित होकर उसके चक्कर में फँस गए हैं फिर भी उसमें गौरव मानते हैं।

गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण · पृष्ठ 33, कुल 78 में से · BharatKosha