भारतकोश
गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण

गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण

Gurukul Shiksha: Bharat Punarnirman

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Shiksha Series · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished78 पृष्ठ

पृष्ठ 70, कुल 78 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 70

वेंटीलेटर पर हिन्दी

हिन्दी आई.सी.यू. में भर्ती है। जब भी सितम्बर में हिन्दी दिवस आता है, उसे वेंटीलेटर पर रख दिया जाता है, ताकि सरकार जनता को यह एहसास करा सके कि हिन्दी अभी जिंदा है, हिन्दी मरी नहीं है। आत्म छलना का यह सालाना जश्न पिछले साठ सालों से जारी हैं।

उसे क्या कहा जाए? राष्ट्रीय शर्म या अंग्रेजों की गुलामी?

  • • यदि मैं तानाशाह होता तो आज ही विदेशी भाषा में शिक्षा दिया जाना बंद कर देता। सारे अध्यापकों को स्वदेशी भाषाएँ अपनाने को मजबूर कर देता। जो आनाकानी करते उन्हें बर्खास्त कर देता। -गांधी जी
  • • मुझे लगता है कि जब हमारी संसद बनेगी, तब हमें फौजदारी कानून में एक धारा जुड़वाने का आन्दोलन करना पड़ेगा। यदि