गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण

गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण
Gurukul Shiksha: Bharat Punarnirman
राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Swadeshi Shiksha Series · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished78 पृष्ठ
पृष्ठ 73, कुल 78 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 73
‘प्रणाम’ की जगह ‘हाय’ और ‘गुडमोर्निंग’ कहते हैं। आंखे मसलते उबासी लेते, बिना मुंह धोये ही रामू को जोर से चिल्लाकर चाय का आर्डर देते हैं काम करना तो हीनता है, अखबार के पन्ने पलटते पलटते कितने घंटे बीत गए गिनता है। फिर दोस्तो से बातें करने फोन की लार्डिन मिलाएँ स्कूल से ही कौन सी पिक्चर जाएं फिर कौन से होटल में खाएं कहाँ-कहाँ घूमने जाएँ। मार्केट से क्या-क्या खरीद कर लाएँ, इन्हीं सब कामों की सूची बनाएं। जब इस तरह की दिनचर्या में पलता है भारत का भावी कर्णधार भारत का होनहार आज का लाडला बच्चा। तो इस पीढ़ी की जब निकलेगी जमात जिससे बनेगा भावी भारत का समाज देश कितना करेगा तरक्की सोचकर सिंहल जाता हूँ।