भारतकोश
हारीत संहिता (महर्षि आत्रेय-हारीत मुनि संवाद - सम्पूर्ण ६ स्थान सटीक)

हारीत संहिता (महर्षि आत्रेय-हारीत मुनि संवाद - सम्पूर्ण ६ स्थान सटीक)

Harita Samhita of Sage Harita with Hindi Commentary

महर्षि हारीत / आत्रेय मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished548 पृष्ठ

पृष्ठ 63, कुल 548 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 63

अ० ५] भाषाटीकासमेता। ( ३१ ) शीतोऽतिमाधुर्य्यगुणः प्रयुक्तो वातप्रकोपी बलकृद्विशेषात् ॥ वाताधिकानां व्रणशोफिनाञ्च प्राचीप्रवृत्तः पवनो न शस्तः॥२५॥ अथ आठ दिशाओंमें प्रवृत्त हुए वायुके गुणदोषवर्णन-इसके अनन्तर पूर्व, उत्तर, दक्षिण और पश्चिमसे आनेवाले वायु और उसके गुण दोष और कोपोंको कहता हूं तथा अलग अलग अर्थात् अन्यवायु के भी गुण दोष कोप कहते हुए मुझसे तुम सुनो ॥२४॥ शीतल स्वभाववाला अतिमधुरपनेके गुणोंसे युक्त वातको कोपनेवाला, विशेष करके बलको करनेवाला, ऐसा, पूर्वदिशाका वायु है। यह बातकी अधिकतावालोंको और घावपै शोजा- वालोंको श्रेष्ठ नहीं है ॥ २५ ॥ आग्नेयदिशाका वायु । किञ्चित्सतिक्तो मधुरान्वितः स्यात्कफःसमीरोद्गवरोगकारी ॥ सुशीतलःशोफवतां व्रणानां शस्तो न चाग्नेयसमीरणश्च॥२६॥ कछुक कडुआ है, मधुररससे अन्वित है, कफ और वातसे उपजे रोगोंको करता है, सुंदर शीतल है, शोजावाले घावोंको अच्छा नहीं है ऐसा आग्नेयदिशाका वायु है ॥ २६ ॥ दक्षिणादिशाका वायु । तिक्तः कषायो मधुरोऽतिमन्दः सुगन्धसंशीतगुणैः प्रकृष्टः॥वद- न्ति संज्ञां मलयानिलेति प्रकृष्टरामाजनचित्तहारी॥२७॥मनो- भवस्य प्रकरो मरुत्स्यात्कफोद्भवः सम्भवति प्रचारः॥नचाति- शीतो न तथोष्णको वा शुभ्रश्च याम्यां प्रभवःसमीरः ॥२८ ॥ कडुआ है, कसेला है, मधुर है, अतिमंद हैं, और सुगंध तथा शीतल गुणोंकरके संयुक्त है और मल्यानिलसंज्ञावाला है यह स्त्रियोंके चित्तको हरता है ॥ २७ ॥ और कामदेवको जगाता है, कफके रोगोंको करता है और अतिशीतल नहीं है और अतिगर्म नहीं हैं और शुभ है ऐसा दक्षिणादिशाका वायु हैं ॥ २८ ॥ नैर्ऋत्यदिशाका वायु । रूक्षोष्णवातः प्रथमः समीरः कट्वम्लपित्तासृजि दोषकारी ॥ प्रशोषणो देहबलस्य वायुःकफान्वितो नैर्ऋतिकःसमीरः॥२९॥ रूखाहै और गर्मवायुसे संयुक्त है और वायुको शांत करताहै और कटु, अम्ल, पित्त और रक्तमें दोषको करता हो और देहके बलको शोषनेवाला है और कफसे अन्वित है ऐसा नैर्ऋतदिशाका वायु होता है ॥ २९ ॥

हारीत संहिता (महर्षि आत्रेय-हारीत मुनि संवाद - सम्पूर्ण ६ स्थान सटीक) · पृष्ठ 63, कुल 548 में से · BharatKosha