हिन्दू पद-पादशाही (मराठा साम्राज्य एवं हिन्दू पुनरुत्थान इतिहास)
Hindu Pad-Padashahi by Veer Savarkar
विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) द्वारा
पृष्ठ 214, कुल 254 में से
संदर्भ में पढ़ें[ १६ ]
कर रहे थे। वे ही देशभक्ति और राष्ट्रीयता से भरे हुए थे। किन्तु वे अभी तक उन सब गुणों को भली भांति नहीं जानते थे जिनका जानना देश- भक्तों के लिये परमावश्यक है। इन गुणों की प्राप्ति के मार्गों पर वे बड़ी शीघ्रता से जा रहे थे। यदि हम भारतवर्ष के भिन्न २ राज्यों की शक्तियों पर एक एक करके विचार करें और उस समय के हिन्दुओं के विचारों पर ध्यान दें तो हमें भली-भांति विदित हो जायगा कि केवल महाराष्ट्र वासी ही ऐसे थे जिनमें हिन्दू-जीवन का प्रसार था, और केवल महाराष्ट्र मण्डल ही एक ऐसी शक्ति थी, जिसके नीचे भारत की सारी हिन्दू- शक्तियां एकत्रित होकर बलवान् से बलवान् शत्रुओं को भी परास्त करने में समर्थ होसकती थी। यदि हम पान-हिन्दू सिद्धांत की दृष्टि से देखें तो हम महाराजा शिवाजी और स्वामी रामदास जी के वंशजों के उन सिद्धान्तों और प्रयत्नों को भी न्याय-संगत मानेंगे कि सब महाराष्ट्र को हिन्दू-धर्म के नीचे एकत्रित करके सबसे पहिले एक स्वतंत्र साम्राज्य दक्षिण में स्थापित किया जाय और जब वह दृढ़ हो जाय तो हिन्दू-धर्म की स्वतंत्रता की लड़ाई को महाराष्ट्र के बाहर उत्तर में नर्मदा से अटक और दक्षिण में तुंगभद्रा से ले कर समुद्र तक विस्तृ किया जाय और ज्यों २ वे अपने राज्य को बढ़ाते जायं त्यों २ उसके अन्तर्गत हिन्दू-शक्तियों को संगठित करते जायं और उसे बढ़ाते २ अन्त में हिन्दू-साम्राज्य बना दें। वास्तव में यह कार्य में लाने योग्य, हिन्दुओं को मुक्त कराने और हिन्दू-पद- पादशाही स्थापित करने का सर्वोत्तम मार्ग मालूम होता है। किन्तु यदि मरहठे इस उपाय को काम में लाकर सफलता प्राप्त करना चाहते तो, जैसे कि हम पीछे कह आये हैं, उस पर यदि ध्यान दें तो प्रकट हो जायगा कि ऐसा करने पर उन्हें कुछ और भी हिंदू-राजाओं से घोर शत्रुता कर- नी पड़ी होती। इन में से कुछ लोग अपने गौरव को बिल्कुल भूल गये थे और मुसलमानों की दासता की बेड़ी में रहने ही में अपनी प्रतिष्ठा सम- झते थे। उन्हें नवाबों, निज़ाम और दिल्ली के बादशाह की अधीनता में