हित चौरासी (गोस्वामी हित हरिवंश - राधासुधानिधि एवं ललितचरण गोस्वामी सविस्तार सटीक)

हित चौरासी (गोस्वामी हित हरिवंश - राधासुधानिधि एवं ललितचरण गोस्वामी सविस्तार सटीक)
Hit Chaurasi of Goswami Hit Harivansh with Commentary
गोस्वामी हित हरिवंश द्वारा
DevanagariHindipublished275 पृष्ठ
पृष्ठ 235, कुल 275 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 235
२२८ • • हित चौरासी
- ७१ - अवतरण - इस पद में भी शारदीय रात्रि के रसमय दिव्य रास रसोत्सव का वर्णन है। श्रीहित सखीजी अपनी सखियों से कह रही हैं- कल्याण मूल- स्याम सँग राधिका रास मंडल बनी। बीच नँदलाल ब्रजबाल चंपक बरन, ज्यौंध घन तडित बिच कनक मरकत मनी॥ लेति गति मान तत्त थेई हस्तक भेद, स रि ग म प ध नि ये सप्त सुर नंदिनी। निर्त्त रस पहिर पट नील प्रगटित छबी, वदन जनु जलद में मकर की चंदिनी॥ राग रागिनि तान मान संगीत मत, थकित राकेस नभ सरद की जामिनी। (जै श्री) हित हरिवंश प्रभु हंस कटि केहरी, दूरि कृत मदन मद मत्त गज गामिनी॥७१॥ भावार्थ - रास मण्डल के बीच में राधिका श्याम सुन्दर के साथ शोभित हैं आस पास अनेकों चम्पक वर्णी ब्रज बालाओं के बीच बीच में अनेकों नन्दलाल हैं (जिससे ऐसी छटा प्रकट होती है) जैसे मेघ और दामिनियों के मण्डल के बीच में (कोई नील पीत ज्योतिपूर्ण) स्वर्ण और मरकत मणि शोभा पा रहे हों। नृत्य में सभी मान पूर्ण गतियाँ लेते और मुख से 'तत्ता थेई' कहते हुए हाथों से हाव भावों के भेद भी दिखाते जाते हैं। 'स रि ग म प ध नि' इन सात स्वरों में (यथाक्रम) गान करते हुए आनन्दित होते हैं। नीली सारी पहिन कर श्रीराधा ने (नाचते हुए) सम्पूर्ण नृत्य रस को प्रकट कर दिया है, उस समय की उनकी ऐसी मुख छवि प्रकट हो रही हैं, जैसे बादलों के बीच में मकर राशि की चाँदनी। श्रीहित हरिवंशचन्द्र कहते हैं इस शरद निशा में रास के अवसर पर राग रागिनियों की तानें, उनके यथोचित उतार चढ़ाव के प्रमाण और भेदों को