हित चौरासी (गोस्वामी हित हरिवंश - राधासुधानिधि एवं ललितचरण गोस्वामी सविस्तार सटीक)
Hit Chaurasi of Goswami Hit Harivansh with Commentary
गोस्वामी हित हरिवंश द्वारा
पृष्ठ 243, कुल 275 में से
संदर्भ में पढ़ेंहित चौरासी • • २३७ श्याम सुन्दर ने उन्हें मना लेने की बहुत कोशिश की पर वे असफल ही रहे। अन्त में श्रीहित अलि उनकी ओर से प्रयत्न करने लगीं। उन्होंने श्रीप्रिया जी से बड़े ही मधुर और दीन शब्दों में कहा- कान्हरौ मूल-हौं जु कहति इक बात सखी, सुनि काहे कौं डारत? प्रानरमन सौं क्यौंऽब करत, आगस बिनु आरत।। पिय चितवत तुव चंद वदन तन, तूँ अधमुख निजु चरन निहारति। वे मृदु चिबुक प्रलोइ प्रबोधत, तूँ भामिनि कर सौं कर टारति।। बिबस अधीर विरह अति कातर, सर औसर कछुवै न विचारति। (जै श्री) हित हरिवंश रहसि प्रीतम मिलि, तृषित नैन काहे न प्रतिपारति।।७५।। भावार्थ - "हे सखि ! मैं तुमसे यह जो कुछ एक बात कह रही हूँ तुम उसे सुनकर भी टाल क्यों देती हो ? तुम विना कारण-विना अपराध ही अपने प्राण रमण (प्रियतम श्रीकृष्ण) को क्यों दुःखित कर रही हो ? वे तो एकटक तुम्हारे मुख चन्द्र की ओर देखते हैं और तुम अपना मुख नीचे झुकाये अपने चरणों की ओर देखती रहती हो ! (उनकी ओर एक बार भी दृष्टि तक नहीं करतीं !) भामिनि ! वे तो (अनुनय पूर्वक) तुम्हारे कोमल चिबुक में अपने कर कमल का स्पर्श कर कर के तुम्हें समझा रहे हैं और तुम (उपेक्षा पूर्वक) उनके हाथों को अपने हाथों से ठेल देती हो !" (स्वामिनि ! देखो, इस समय प्रियतम) विरह के कारण अत्यन्त अधीर और दुखी हैं तथा प्रेम विवश भी। तुम तो (कुछ ऐसी हो कि) मौका वे मौका कुछ भी नहीं विचरतीं (चाहे जब मान ठान बैठतीं और फिर मनाये भी नहीं मानतीं ।") श्रीहरिवंश चन्द्र (सखी रूप से) कहते हैं "हे राधे ! अब प्रसन्नता पूर्वक अपने प्रियतम से मिल कर उनके प्रेम प्यास एवं विरह से दुःखित नयनों का प्रतिपाल क्यों नहीं करतीं ? (अर्थात् उनके नयन आपका दर्शन करके और आपको अपने अनुकूल देखकर ही सुखी होंगे ।") टिप्पणी-इस पद में कुआन्तर मान न होकर सम्भ्रम मान का वर्णन है। युगल किशोर एक ही सुखद आसन पर सुख पूर्वक विराजमान थे। अकारण