कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 1024, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें( १५६ )
कबीरबानी
तिनमें फेरफार कछु नाईं । सो समर्थ कहिं दिखलाई ॥ सबही हंसलोकको जाई । तो काहेको पुनि करै कमाई ॥ सब कडिहार जहँ एक ठिकाना । सब हंसनको एकै स्थाना ॥ सबही हंसा एक सरीखा । अबगुरुमहिमाकोकौनविशेषा ॥ एक भौम्य एक है स्थाना । सब कडिहार एक करि जाना ॥ वचन वंश थापै कडिहारके बोधे । योग युक्ति काहेको सोधे ॥ काहेको एहि तन मन वारे । काहेको धन जोवन गारे ॥ काहेको चरणाभूत लेही । सीथ लियेकी महिमा केही ॥ सबही हंस हैं एक समाना । काहेको चौका आरतिठाना ॥
साखी-धर्मदास
भलौ नांव बाही कैलको, जिव सब एक न समान । जैसी कमाई जीवकी, ताको देवै सोउ स्थान ॥
चौपाई सद्गुरु कबीर उवाच
सुनो धर्मदास यह भेद नियारा । तुमकोखोलिकहों सोनिस्तारा ॥ सब रजधानी पुरुषहि कीन्हा । कैलकसिखावनपुरुषहिदीन्हा ॥ ऐसी शंक जिन पूछो भाई । कच्चा जीव बिचलिके जाई ॥ समुझे हंस बहुत सुख पाई । सर्वज्ञान कालमूल बताई ॥ द्वादश पंथ भेद ना पावो । सातों सुरति पुरुष निर्मावो ॥ सर्व सरीखे नहिं होय कडिहारा । कैसे रहे एक दरबारा ॥ केतिक सातों सुरति घर जैहैं । उन्हके दीपमो वासा लैहैं ॥ सोलहै अंश समर्थ बड़ कीन्हा । उन्हको दीप बड़े बड़े दीन्हा ॥ कितने रहैं उन्हे दीप मँझारा । आपन बोध लिये कडिहारा ॥ अवरदीप पुरुषके रहई । उन्हीं दीपमें वासा लहई ॥