भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 1771, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1771

आगमनिगमबोध

( ४९ )

मृतक होय जीव जिहि बारा । देह अन्त बाहक तब धारा ॥ बहुरि बासना प्रेरि लै आवै । अधि भौतिक देही दिखलावै ॥ अधि भौतिक देहि जब पाया । दुखसुखको कारन यह आया ॥ हृदय कमल अंगुष्ठ प्रमाना । जीव अकाश जौ नाम बखाना ॥ ताहि कमलमें भर्मत रहई । लोक अनन्त दृष्टिमें गहई ॥ तहैं कोटिन ब्रह्मांड निहारी । हृदय कमल निज माह विचारी ॥ तीन प्रकार पुण्य जन राशी । मूरख पुनि धानां अभ्याशी ॥ तृतिये सर्व शिरो सुनि ज्ञानी । भिन्न २ गति निर्णय ठानी ॥ धानां भ्यासीकी यह बाता । तन तजि इष्ट देव दिग जाता ॥ अपने इष्ट देव पुर जाई । नाना विधि सुख भोग कराई ॥ नहिं मूरख नहिं ज्ञानी जोई । सुखसे निज तन त्यागे सोई ॥ बहुरि जन्म जगमें सो पाई । पुनि सो आतम लाभ लहाई ॥ अब ज्ञानीकी कथा बखानी । तजत देह सब सुखकी खानी ॥ मुक्ति विदेह तासुको ठीका । जिनके हृदय ज्ञानको ठीका ॥ पापीको अब मरण बतावो । महा दुःख ताके उर छावो ॥ जिनको अज्ञानिनको सङ्ग । उत्तम बुद्धि होय जिहि भंगा ॥ पापी चार कर्म जो करही । श्रुति विरुद्ध मग माह बिचरही ॥ तजै देह जब ऐसे लोगा । तिनको घेर शूल सौ सोगा ॥ विषय बुद्धि जासु लपटानी । दुसह दुःख पावै सो प्रानी ॥ हो पदार्थसे तिनहि वियोगा । रुंधित कंठ स्मृत सुख भोगा ॥ नैन तासु दोउ तब फटि जाही । कांति विरूप अंग हो ताही ॥ अंग उपांग टूटै तिहि बारी । प्रान निकसिगहि मारग नारी ॥ होय पदार्थ वियोग दुखारी । अस अनुमान करे दुख भारी ॥ अग्नि कुंडमें डारे जैसे । दुःसह पावै दुखजिव जैसे ॥ सर्व द्रव्य तिहि भ्रमयुत भासा । नभ पृथ्वी पृथ्वी आकाशा ॥