भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 1770, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1770

( ४८ )

बोधसागर

पुनि परमात्म प्रकाश बखाना । तामें जाय करे असनाना ॥ करि असनान लिंगतन छोडा । दिव्य देह अबिकारी जोडा ॥ ज्ञानानंद ब्रह्म तन पाई । निज स्वामी के द्वारे जाई ॥ आदरयुत प्रभुके ढिग आवै । हरिगुण विविधि मांतिसे गावै ॥ प्रभु दायामाया ते छूटा । कठिन दुःखते प्रभुपद जूटा ॥ ब्रह्मानंद मगन मन होई । यद्यपि ऐसो समरथ सोई ॥ रचे अमित ब्रह्मांड जो चाहे । पालपोषिके पुनि तिहि ढाहे ॥ तदपि ब्रह्म सुख ऐसो लहई । और दिशा नहीं तो चितबहई ॥ याहूमें व्यौरा बहु तेरा । कथा कछुक लिखिये तिनकेरा ॥ व्यौरा वेद कहे यहि भाये । जो कोई सुक्त स्वरूप समाये ॥ सागरमें जस बुंद समाना । पै वह बुंद आपको जाना ॥ बढ़ुरि कहै श्रुति ऐसो लेखो । ऐसी मुक्ति जीवको देखो ॥ पुष्पमाल जैसे हरि केलो । अथवा जैसे भूषन हेरो ॥ यहिविधिजिवहरि अंगमें जूटा । जिहि औसर मायाते छूटा ॥

इतिमुक्त

अथ परलोकमें पुण्यात्मा और परमात्माको वर्णन दोहा-कथा कहौ परलोककी, जब जिव त्यागे प्रान । मुरछा मृतके गत भये, पुनि तिहि जक्त फुरान ॥

चौपाई

जीवकी जब मूरछा गत होई । इंद्रिन सहित आप तन जोई ॥ पिछली स्मृतिहि दियो बिसराई । जन्म धरंत आपको पाई ॥ बाल युवा बृद्धादिक माना । जाति पांति कुलमें लपटाना ॥ भ्रम करिके जित जगको देखा । जैसे कछु स्वपनेको लेखा ॥ जाग्रत स्वप्न भेद नहीं कोई । स्वप्नहुमें स्वपनांतर होई ॥ भ्रमही करि पितु माता जाना । मिथ्या भास गहे अज्ञाना ॥