कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 1772, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें( ५० )
बोधसागर
परम कष्ट पावै तिहि काला । नभते जनु कोइ महिमें डाला ॥ पाथर में धरि मनहु पिसाना । जिमि तून भोडरमें भरमाना ॥ अंध कूपमें जैसे गेरा । मानहु कोल्हूमें धरि पेरा ॥ रथते गिरे जीव जिमि नीचे । रस्सी ज्यों गलडारिके खींचे ॥ दुःख अनंत परकार बखानो । कह लो ताकी निर्णय ठानो ॥ मूर्छित होय गहै जडताई । ताके कर्म जुरहि सब आई ॥ जिमि किशान बीजनको बोवे । समय पाय ताको फल होवे ॥ प्रान अपान कला दोउ टूटे । विषय वियोग महा दुख जूटे ॥ मृत्यु समय जब जिव सुरछाना । गगन लीन हो पौन अरु प्राना ॥ ताहि प्रानमें चेतन ताई । चेतनता बासना गहाई ॥ सहित बासना चेतन प्राना । गगन रूप है गगन समाना ॥ यथा गंधको पौन गहाई । ताहि सहित नभ स्थित कराई ॥ तिमि चेतन बासन सहिते । जाय अकाश माह सो थीते ॥ तिहि अनुसार बहुरि जगफुरता । तब कालते सो तिहि जुरता ॥ दोय प्रकारके जीव दुखानी । पापी अरु पुण्यातम प्रानी ॥ पुनि तिनमें कर तीन विधाना । एक महा पापी करि जाना ॥ द्वितिय मध्य तृतिये लघु होई । तीन प्रकार पुण्य जन सोई ॥ एक महा पुण्यातम लोई । पुनि मध्यम लघुको मतिजोई ॥ प्रथम महा पापी दुख हेरे । धन पखान सो ताको टेरे ॥ जड समान सुरछामें रहई । वर्ष सहस्र न चेतन गहई ॥ ताहु सुरछामें दुख भूरी । बहुरि ताहि चेतनता फूरी ॥ जब ताके तनमें सुधि आवै । आको देह सहित लखि पावै ॥ तब सो जायके नरकमें परता । अमित काल तामें दुख भरता ॥ नाना भांति परम दुख पाई । बहुरि नरकते बाहर आई ॥ देह अनंत धरे पशु केरा । बहुरि सो मानुष को तन हेरा ॥