भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 2004, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 2004

( १९२६ )

बोधसागर

१८

सो नरपर कलियुग को बासा । तेहि प्रिय कीने बुद्धि विनासा ॥ सोई दुष्ट सब करे अकाजा । प्रीछित धर्म-धुरंधर राजा ॥ ताहूको सो बुद्धि बिगारा । कञ्चनपरकलि आसन धारा ॥ धर्म महम्मद करे बखाना । सोरनको भागी शैताना ॥ गहि कर कञ्चनदृग न लगाये । चूमि ताहि पुनि कह गोहराये ॥ कञ्चनसे जो प्रीति लगाई । सो नहिं भगवत भक्ती पाई ॥ सो लोभी इबलीसको बन्द। निश्चय परे ताहिके फन्द। ॥ पुनि ऐसो इबलीस पुकारा । साधु सूम है मित्र हमारा ॥ सूम साधु जो जप तप करई । लोभ समस्त कृपा संहरई ॥ तैसे पापी दाता जोई । परमशत्रु मेरो है सोई ॥ जो कछु पाप करे सो दाता । दान किये सो सकल निपाता ॥ सो शैतानके वश नहिं परई । दाता कोटि पाप जो करई ॥ दोय वृक्ष द्वै ठौरमें देखा । यक औदारता लोभ है एका ॥ दानवृक्ष वैकुण्ठमें बरनी । गड़ी तासु जड़ ताही धरनी ॥ साष तासु दुनियामें आई । नरहित हेत सो दियो झुकाई ॥ जो कोई पकरे साष सखावत । सो निश्चयविहिशतको जावत ॥ साष सखावत पकरि जो रहई । अघ औगुन सब ताको दहई ॥ नवीन प्रसंशिके बचन सुनावै । सखी अवश्य मेरे ढिग आवै ॥ ऐसहि लोभवृक्षकी लड़ है । घोर नरकमें ताकी जड़ है ॥ साष तासु जगमाह झुकाई । जो कोई गहै नरकमें जाई ॥ शुभ करनी सब तासु नशावै । सूमको दौजरमें पहुँचावै ॥ सब धर्मनको मत है एहा । लोभी करे नरकमें गेहा ॥

अथ मोहवर्णन-चौपाई

चौथे मोह महा दुःखदानी । भव भोगनकी यही निशानी ॥ ता पिता सुहृद परिवारा । सगे सहोदर सह सुत दारा ॥