भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 590, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 590

( १० )

भोपालबोध

यह तो माया जाल है, कठिन बीर झतवाल ॥ जीव शब्द न मानई, यक दिन खेहे काल ॥ मोह नदी विकराल है, कोई न उतारे पार ॥ सतगुरु केवट साथ ले, हंस होय यम न्यार ॥

चौपाई

कोटि जुहार होत नित तोहीं । कैसे कै लौ लावहु मोहीं ॥ कैसे छोड़ो राज गुमाना । किमि छोड़ो पाखण्ड अभिमाना ॥ कैसे छाड़हु राज बड़ाई । कैसे छाड़हु सुख चतुराई ॥ बैठि सभा बोलहु हँसि बाता । कुँवर पचास संग निशि राता ॥ बैठि महल महाँ खेलहु सारी । कामिनि के संग सदा बहारी ॥ छुटे न नाति कुटुम्ब की आशा । छुटे न कश्चन भोग विलासा ॥ सारखी-यह सुख कैसे छोड़िहो, हम तो कथे निरास ॥ सैन चैन जब छोड़हु, चलहु पुरुषके पास ॥

राजा भोपाल वचन

कहै राय सुनिये गुरुदेवा । मोकहाँ राखु चरन की सेवा ॥ मस्तक मोर दीजिये हाथा । दम अघ करमी होयँ सनाथा ॥ छोड़ो सहस बीस मैं हाथी । अब मैं चलौं तुम्हारे साथी ॥ अब हम दौलत छोड़ैं तुर्गंगा । छोड़ों सकल कामिनी संगा ॥ देह गर्व औ राज गुमाना । छोड़ैँ सकल भक्ति मनमाना ॥ जब तुम अमृत वचन पुकारा । तेहि क्षण छूटा सकल विकारा ॥ छन्द-दया निधान करूणा विलोकहु महादारुण दुःख दहै ॥ मैं अधम जीव अघोर अकरमी पतित पावन पद गहै ॥ तुम ज्ञान घन विज्ञान आगर धर्म कंटक मर्दन ॥ तुव नाम अमोल समरथ करहु दया निर्धन ॥