कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 992, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें( १२४ )
कबीरबानी
चौपाई-सदगुरु उवाच
कहे कबीरसुनो धर्मदासा । सत्य शब्द है हमरे पास॥ जेहिते बुद्ध होय सो इच्छा कहावै । जेहिते नास्ति होय ऐसी अनइच्छा कहावै॥ इच्छा अंकुरकी तन इच्छा हमारी । ते गुणकाल अंश अवतारी॥ बिना कालजीव नहीं डराई । तेहि वर काल रचाहम भाई॥ इच्छामें दया अंश है भाई । अनइच्छा निर्दया कहाई ॥ जीवन सुक्ति कहौ समुझाई । वचन न माने ताहि काल धरिखाई ॥
साखी-कालअंश क्या जन करौ, ताते जीव कालको खेले । ऐसेका खेले समान है, ज्यों तिछीमें तेल ॥
चौपाई-धर्मदास वचन
धर्मदास बहुते सुख पावा । उठि सतगुरुसों बिनती लावा॥ उत्पति कारण हम सब देखा । पांजी भेदका कहौ विवेका ॥ पांजी सुरति गुरु देहो लखाई । जेहि मारग हंसा चलि आई ॥ नामप्रताप कहौ समुझाई । जेहिके बल हंसा घर जाई ॥
साखी-धर्मदास विनती करै, जिवरा भयो अनंद ।
आप अपुनको लखि परचो, जब कटे कालको फन्द॥
चौपाई-सतगुरु कहै पांजी भेद
सुनो धर्मदास पांजी भेद प्रकासा॥ जिनसे सुनै है हंस निशवासा॥ पांजी तीन आश है ओगाहा । जो कोई जीव पहुँचे वाँहा ॥ प्रथम पांजी आश है भाई । तहाँ अग्रशब्द चढ़िलोक जाई ॥ सात शून्य दश लोक प्रमाना । अंश जो लोक लोकको शाना॥ नौ स्थान दशमो घर साँचा । तेहि चढ़ि गए जीव सब बाँचा॥ सोरा असंख्यपर लागी तारा । तेहि चढ़ि हंस गए लोक दरबारा॥ दूसरी पांजी लोक कहै भाई । तेहि पांजी त्री देव रहाई ॥ अष्टम दीप बावीसमें अकाशा । तहाँ विष्णु चलिगए तेहि पास॥