कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 600, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ें(५८६)
कवीरपंथी-
समै-अजमत कछु हांसी नहीं, अजमत कर्म अधीन। करामात करम चीन्हें, सो ज्ञानी परबीन॥ करना हता सो कर चुका, सब दिखलावे सोय। कहैं कवीर करता नहि जाना, अजमत करे क्या कोय
रमैनी १३६-अजोध्या नगर बसे एक राई। तिनके राम औतरे आई॥ जनक सुताते कीन विवाहा। कैकई बचन गये बन माहा॥ कनक पुरीका रावन दूता। सो बनमें हर लैगा सीता॥ कनक मिरगा राम भुलाने। रोवत बन बन फिरे सयाने॥ पंपानगर सुग्रीव सहाई। कनकपुरी हनुमान चढाई॥ जीते राम रावणा हारा। त्रिभुवननाथके यह व्योहारा॥
समै-करता पुरुष राम ते परे, क्यों भुले अम जाल। कहैं कवीर पूछों तोहि पंडित, काजी जीतो हाल॥
रमैनी १३७-सीताराम सुमरत सब कोई। सीताराम बिन मुक्ति न होई॥ सीतारामकी गति नहि पाई। सीताराम रहा जग छाई॥ धरती छोड़के बसे अकासा। यह गुन देखो राम तमासा॥ सीताराम रचे संसारा। कंठी माला तिलक लिलारा॥ कनकपुरीका रावन राई। सीता जीता करी लड़ाई॥
समै-आस पास घन तुलसी बिरवा, तेहि बिच सालिग्राम। हते देव पाथर भये, यह करताके काम॥
रमैनी १३८-रामचंद्रके यह व्योहारा। पिता पुत्र तिनहु रन डारा॥ बालमीक घर सिया बियानी। लव कुश भये भरत सिय पानी॥ लछमन बूझे सियासे माई। डार हडावर फिरे रघु-गई॥ रामचंद्र कारण कर रोया। दुखी भये दिन रैन न सोया॥
समै-नित बूडे नित ऊछरे, शोभा कहो निहार। आप बुढे मँझधारमें, उतरत सब संसार॥ सब जग डूबा राम नाम कहि, रामके बिन पहिचान। जो तू चाहे अमर भया, तो तैं रामहि जान॥