कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 609, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ेंशब्दावली
(५९५)
समै-बिन देखे करता भयो, बिन देखे लपटान । कहैं कबीर जगत सब वाही माहि समाहि ॥ एक समाना सकलमें, सकल समाना ताहि । कविर समाना बूझमें, जहाँ दूसरा नाहिं ॥
रमैनी १६४-आप पुजेरी आपहिं देवा । आपहिं वेद आपही भेवा ॥ आप गुरु औ आपहिं चेला । आप संयोगी आप अकेला ॥ आपहिं ठाकुर आपहिं दासू । आपहिं दाता आपहिं पासू ॥ आपहिं बीज आप वृक्ष होई । आपहिं हँसे रु आपहिं रोई ॥ आप करे औ आप निनारा । आपहिं करता सिरजनहारा ॥ आप मच्छ संखासुर मारा । आपहिं कच्छ दसधरै घारा ॥ आप प्रह्लाद हिरनाकुश आपू । आपहिं पुत्र औ आपहिं पापू ॥ आप रावना औ रामहिं रामा । आपहिं कृष्ण आप हरिनामा ॥ आप सहसा आप परसरामा । आपहिं बावन आप बलिनामा ॥ आप अवध औ आप गयासुर । आपहिं भयासुर औ असुर ॥ आप कलंकी कालीद्वार होई । आपहिं पंछी अहेरी सोई ॥ आपहिं सिंह औ आपहिं स्यारा । आपहिं हिंदू तुरुक निनारा ॥
समै--आपहिंमें यह जग उरझाना, भरम रहा यह पूर ।
कहैं कविर यह अटपटा, है नियरे पै दूर ॥
रमैनी १६५--हम करता हम सबके करैया । हम लेता हम सबके दिवैया ॥ हम शाखा हम पान औ फूला । हम सुख दुख समझ हम भूला ॥ हमही वृक्ष बीज अंकुरा । हम दाता हमही हैं सुरा ॥ हम राजा हम परजा लोगा । हमहिं करें जग सब सुख भोगा ॥ हमहीं छांछ छीर हमहीं घीवा । तत हम हम गुन हमहीं जीवा ॥
समै-हमरा यह तन जीवरा, हमरी सब है बेले । करता पुरुष अविनासी, सो वह रहा अकेल ॥ हम करता जीव जग मारे, हम करता भय काज । कहैं कबीर हम जो चीन्हे, ताका अविचल राज ॥