कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 623, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ेंशब्दावली
(६०९)
रमैनी २०७--पांच तत्त्व गुन एके भाई । रक्त मांस कछु भेद न पाई ॥ नासिका सरवन मुख एके बैना । रोम त्वचा पग कर नैना ॥ रक्त मांस हाड एक गूदा । ब्राह्मण क्षत्री वैश्य वो सूदा ॥ कहो पंडित तुम मोहि समझाई । बरन भेद तेहि देहु बताई ॥
समै--एक वृच्छ बहु फल लगे, कौन बड़ा को हीन । जो जाहीमें संचरे, सो ताही आधीन ॥
रमैनी २०८--पंडित खोल देख तुव ग्रंथा । जग संजोग कामिन वो कंथा ॥ नांदे बिंद समते है भाई । बालक होय विरंच बनाई ॥ नांद बिंद मिल जग भौ पाडा । ते कैसे कहे माटीको भांडा ॥ नांद बिंदकी खबर न जानी । फिर फिर धोखा कहें कहानी ॥
समै--बिन संजोग भया कछु नाहीं, ऐसा दिया संदेश । बिन संजोग जगत सब उपजा, यह आया उपदेश ॥
रमैनी २०९--बिन काजे काया जिव जारी । रट रट राम जनम सब हारी ॥ रटे रैन दिन गुरु समझाई । रटे राम पै राम न पाई ॥ रामहि जाने रहित तब होई । रामहि कहे भये जम लोई ॥
समै--बिन डाई जग हांडिया, सोरठ परिया डांड । बाटनहारा लोभिया, गुरु सो मीठी खांड ॥
रमैनी २१०--ले चोरीटा बाभन लावे । दो कर जोरके देव मनावे ॥ नारसिंह भैरोंके लाई । हनुमान देवी कहवाई ॥ पीर पैगम्बर कहें यह देवा । घर घर होय सबनकी सेवा ॥ दूध पूत मांगे जग जाई । कोई कहें कंथ सुत आई ॥ कोई कछु कोई कछु कहई । जो जो मांगे सो सो लहई ॥ सृष्टि बावरी तेहि दिल लावे । देवी देवका मरम न पावे ॥
समै--राम रहे वन भीतर, गुरुकी पूजी न आस । कहें कवीर पाखंड सब, झूठे सदा निरास ॥
कवीरपंथी-शब्दावली २०